• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Xiaomi Mi A2 की तस्वीर लीक, स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 8.1 ओरियो होने का पता चला

Xiaomi Mi A2 की तस्वीर लीक, स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 8.1 ओरियो होने का पता चला

Xiaomi Mi 6X के ग्लोबल वेरिएंट Xiaomi Mi A2 की वास्तविक तस्वीर सामने आई है। इसमें Mi A2 का डिस्प्ले ऑन नज़र आ रहा है।

Xiaomi Mi A2 की तस्वीर लीक, स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 8.1 ओरियो होने का पता चला
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi A2 की वास्तविक तस्वीर सामने आई
  • शाओमी मी ए2 एक ग्लोबल इवेंट में होगा लॉन्च
  • Xiaomi Mi A2 स्टॉक एंड्रॉयड पर चलेगा
विज्ञापन
Xiaomi जल्द ही एक ग्लोबल लॉन्च इवेंट आयोजित करेगी। इस इवेंट में शाओमी मी ए2 को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इस डिवाइस के बारे में ढेरों जानकारियां पहले लीक हो चुकी हैं। अब Xiaomi Mi 6X के ग्लोबल वेरिएंट Xiaomi Mi A2 की वास्तविक तस्वीर सामने आई है। इसमें Mi A2 का डिस्प्ले ऑन नज़र आ रहा है। स्क्रीन पर 'अबाउट फोन' सेक्शन नज़र आ रहा है। इससे पता चला है कि फोन स्टॉक एंड्रॉयड के साथ आएगा और कई अन्य स्पेसिफिकेशन भी सार्वजनिक हो गए हैं।

Slash Leaks द्वारा इस हैंडसेट की फोटो साझा की गई है। इसकी स्क्रीन पर सेटिंग्स मेन्यू का अबाउट फोन सेक्शन नज़र आ रहा है। इमेज से पुष्टि होता है कि यह वाकई में Xiaomi Mi A2 मॉडल है जो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसके ऊपर कोई मीयूआई स्किन नहीं है। इसमें मई महीने का सिक्योरिटी पैच भी इंस्टॉल है। तस्वीर से जानकारी मिली है कि शाओमी मी ए2 स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर पर चलेगा। यह जानकारी पहले भी आ चुकी है।

Xiaomi ने बीते साल अपने Xiaomi Mi A1 Android One स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए एक ग्लोबल इवेंट आयोजित किया था। यह चीन में लॉन्च किए गए Xiaomi Mi 5X का ग्लोबल अवतार है। यह एंड्रॉयड वन डिवाइस स्टॉक एंड्रॉयड पर चलता है। कंपनी ने इस खास फोन के लिए मीयूआई स्किन से दूरी बनाई थी। इस साल कंपनी ने चीन में अप्रैल माह में शाओमी मी 6एक्स को लॉन्च किया था। अगर कंपनी अपनी पुरानी रणनीति पर बनी रहती है तो ग्लोबल इवेंट में Xiaomi Mi A2 Android One स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा।  

फिलहाल, कंपनी ने ग्लोबल इवेंट की तारीख और जगह के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। पिछले साल ग्लोबल इवेंट भारत में आयोजित हुआ था। Xiaomi Mi A2 स्मार्टफोन के बारे में कई बार जानकारी लीक हो चुकी है। हाल ही में इसे स्विटज़रलैंड की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया, इस फोन के स्पेसिफिकेशन और डिजाइन मी 6एक्स वाले ही हैं। लिस्टिंग के मुताबिक, शाओमी मी ए2 का 32 जाबी वेरिएंट करीब 19,800 रुपये का है। 64 जीबी मॉडल की कीमत करीब 22,500 रुपये है और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले वेरिएंट का दाम करीब 25,200  रुपये होगा।
 

Xiaomi Mi A2 के कथित स्पेसिफिकेशन

 Xiaomi Mi A2 एंड्रॉयड वन पर चलेगा। इसमें मी 6एक्स की तरह 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल होगा। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद होंगे 4 जीबी रैम। लिस्टिंग में 32 जीबी स्टोरेज का भी ज़िक्र है।

अब बात कैमरा सेटअप की। शाओमी मी ए2 में पिछले हिस्से पर वर्टिकल पोज़ीशन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का होगा। वहीं, फ्रंट पैनल पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का सेंसर दिए जाने की उम्मीद है। स्मार्टफोन में जान फूंकने का काम करेगी 3010 एमएएच की बैटरी। यह क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करेगी। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए जाने की उम्मीद है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent value-for-money
  • Good camera performance
  • कमियां
  • Below-average battery life
  • Non-expandable storage
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 840Wh बैटरी, 4.4 घंटे राइडिंग टाइम के साथ Specialized Levo 4 X माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानें कीमत
  2. 9000mAh की धांसू बैटरी के साथ ये हैं 2026 में अबतक के सबसे धांसू फोन! देखें पूरी लिस्ट
  3. OnePlus Nord Buds 4 के टीजर में दिखी ईयरबड्स की पहली झलक! जानें कैसे होंगे फीचर्स
  4. 6 हजार सस्ता मिल रहा Poco का 6000mAh बैटरी वाला धांसू फोन, धमाकेदार ऑफर
  5. Tata Electronics के iPhone प्लांट को बंद करने की चेतावनी, ये है कारण...
  6. iPhone 18 Pro Max के कलर्स फिर हुए लीक! 'डार्क चैरी' की होगी धूम?
  7. OTT Releases This Week: भूत बंगला, माँ है ना, वायरल हिट, राख जैसी फिल्मों की होगी इस हफ्ते धूम!
  8. क्लाइमेट चेंज धीमी कर रहा है पृथ्वी की गति! हो सकता है बड़ा खतरा
  9. iPhone 17 Pro हो गया 22 हजार रुपये सस्ता! Flipkart सेल में सबसे धांसू ऑफर
  10. OPPO Reno 16 सीरीज की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म! 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी जैसे हो सकते हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »