Xiaomi Mi A2 पांच रंगों में आएगा, तस्वीरें हुईं लीक

शाओमी 25 अप्रैल को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इस दिन Xiaomi Mi 6X ऊर्फ Xiaomi Mi A2 से पर्दा उठाया जाएगा। अब चीनी वेबसाइट वीबो पर Xiaomi Mi 6X के 5 कलर वेरिएंट की तस्वीर सार्वजनिक की गई हैं।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2018 18:01 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी मी 6एक्स में पिछले हिस्से पर एक 20 मेगापिक्सल का सेंसर होगा
  • Xiaomi Mi 6X में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले होने की उम्मीद
  • 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर से होगा लैस

शाओमी मी ए2 - वीबो

शाओमी 25 अप्रैल को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इस दिन Xiaomi Mi 6X ऊर्फ Xiaomi Mi A2 से पर्दा उठाया जाएगा। अब चीनी वेबसाइट वीबो पर Xiaomi Mi 6X के 5 कलर वेरिएंट की तस्वीर सार्वजनिक की गई हैं। ये रंग होंगे- चेरी पिंक, फ्लेम रेड, सेंड गोल्ड, ग्लेशियर ब्लू और ब्लैक। देखा जाए तो यह पहला मौका होगा जब Xiaomi के किसी फोन के 5 कलर वेरिएंट उपलब्ध कराए जाएंगे।

ध्यान रहे कि यह फोन चीन में शाओमी मी 6एक्स के नाम से लॉन्च होगा और भारत जैसे अन्य बाज़ारों में Xiaomi Mi A2 के नाम से, जो कि पिछले साल के शाओमी मी ए1 एंड्रॉयड वन हैंडसेट का अपग्रेड होगा। हाल ही में लॉन्च किए गए Redmi 5, Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro को ब्लैक, गोल्ड, रोज़ गोल्ड और ब्लू रंग में उपलब्ध कराया गया था। Xiaomi Mi A2 के ये कलर वेरिएंट तो होंगे ही, फ्लेम रेड एक नए विकल्प के तौर पर जुड़ जाएगा।
Advertisement
 

इससे पहले टीज़र ज़ारी करके Xiaomi ने खुलासा किया था कि वह चीन की वुहान यूनिवर्सिटी में होने वाले इवेंट में एक स्मार्टफोन को पेश करेगी। कंपनी ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ब्लू रंग वाले Xiaomi Mi 6X का पिछला हिस्सा नज़र आ रहा है। Xiaomi ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर टीज़र पोस्ट किया है जिससे कुछ स्पेसिफिकेशन भी सार्वजनिक हो गए हैं। Mi 6X में ऐप्पल के iPhone X जैसा डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। फिंगरप्रिंट सेंसर को भी पिछले हिस्से पर ही जगह मिली है। Mi 5X या Mi A1 की तरह मी 6एक्स में एंटीना लाइन को टॉप और बॉटम में किनारों पर रखा गया है।

टीज़र के मुताबिक, शाओमी मी 6एक्स में पिछले हिस्से पर एक 20 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। यह जानकारी पहले ही लीक हुई थी। 20 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के अलावा डुअल कैमरा सेटअप में दूसरा सेंसर 12 मेगापिक्सल का होगा। हैंडसेट के फ्रंट पैनल में 20 मेगापिक्सल के सोनी आईएमएक्स376 सेंसर दिए जाने की उम्मीद है।
 

Xiaomi Mi 6X या Xiaomi Mi A2 स्पेसिफिकेशन

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi Mi 6X या Xiaomi Mi A2 में चीनी कंपनी ने 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। नए स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के अलावा एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित Xiaomi Mi 6X में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। ऐसा लगता है कि इसमें 2910 एमएएच की बैटरी है और 7.3 मिलीमीटर वाले इस फोन का वज़न 165 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi Mi A2, Xiaomi, Xiaomi Mi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  4. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  6. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  7. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  8. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  9. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  10. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.