Mi Super Sale: Redmi Note 6 Pro, Mi A2 समेत अन्य Xiaomi फोन पर मिल रही है छूट

Mi Super Sale: Xiaomi का Redmi Note 7 Pro, Redmi Note 6 Pro, Redmi Y3, Mi A2 और Poco F1 मी सुपर सेल का हिस्सा हैं। जानें डिस्काउंट और शानदार ऑफर्स के बारे में।

Mi Super Sale: Redmi Note 6 Pro, Mi A2 समेत अन्य Xiaomi फोन पर मिल रही है छूट

Mi Super Sale: Redmi Note 6 Pro, Mi A2 समेत अन्य Xiaomi फोन पर मिल रही है छूट

ख़ास बातें
  • Mi A2 स्मार्टफोन में 5.99 इंच का डिस्प्ले है
  • Xiaomi Poco F1 के पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं
  • Redmi Note 7 Pro डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है
विज्ञापन
Mi Super Sale: Xiaomi की मी सुपर सेल का आगाज़ हो चुका है। Redmi Note 7 Pro, Redmi Note 6 Pro, Redmi Y3, Mi A2 और Poco F1 सेल का हिस्सा हैं। मी सुपर सेल के लिए रेडमी नोट 6 प्रो, शाओमी मी ए2 और रेडमी वाई2 की कीमत में कटौती की गई है। अन्य शाओमी स्मार्टफोन पर अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट और अन्य ऑफर्स दिए जा रहे हैं। कुछ स्मार्टफोन के लिए मी प्रोटेक्ट प्लान को डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है।  

सबसे पहले बात रेडमी नोट 6 प्रो (रिव्यू) की। डिस्काउंट के बाद 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये और 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 12,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की गई है। Mi.com पर ऑफर्स, बैंक डिस्काउंट, बिना ब्याज वाली ईएमआई और एक्सचेंज डिस्काउंट को भी लिस्ट किया गया है।

शाओमी मी ए2 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती की गई है। कटौती के बाद इस मॉडल को 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Mi A2 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में 3,000 रुपये की कटौती कर दी गई है, कटौती के बाद यह मॉडल 12,999 रुपये में बेचा जा रहा है। मी डॉट कॉम पर मी ए2 को 1,000 रुपये अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। मी प्रोटेक्ट प्लान को 799 रुपये में खरीद सकते हैं, इसके अलावा कई बैंकिंग ऑफर्स भी हैं।

रेडमी वाई2 को भी कम कीमत पर खरीदा जा सकता है, इसके 3 जीबी + 32 जीबी वेरिएंट को 7,499 रुपये और इसके हाई-एंड वेरिएंट को 7,999 रुपये में ल लिस्ट किया गया है। याद करा दें कि जनवरी में हैंडसेट की कीमत में कटौती की गई थी, कटौती के बाद यह क्रमश: 8,999 रुपये और 10,999 रुपये में बेचा जा रहा था।  

Redmi Note 7 Pro (रिव्यू) और रेडमी वाई3 की कीमत में किसी तरह की कटौती नहीं की गई है, लेकिन इन हैंडसेट के साथ अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा HDFC डेबिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक, ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई, 999 रुपये में मी प्रोटेक्ट प्लान और Airtel यूज़र्स को 1120 जीबी तक डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है।

Poco F1 की कीमत में भी कटौती नहीं की गई है लेकिन यह हैंडसेट 2,000 रुपये के अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ लिस्ट है। मी सुपर सेल में मिलने वाली सभी डील्स को मी डॉट कॉम पर अलग से बने पेज पर लिस्ट किया गया है। Flipkart Month-End Mobiles Fest Sale में Vivo Z1 Pro (रिव्यू) और Asus 5Z को छूट के साथ बेचा जा रहा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  6. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  7. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  9. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  10. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »