Xiaomi Mi A2 भारत में अमेज़न पर बिकेगा

Xiaomi Mi A2 को भारत में 8 अगस्त को लॉन्च होना है। यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर मिलेगा।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 2 अगस्त 2018 11:56 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi A2 स्मार्टफोन में 5.99 इंच का डिस्प्ले है
  • Mi A2 में एआई से लैस 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है
  • Xiaomi Mi A2 गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है

Xiaomi Mi A2 के लिए Amazon पर वेबपेज लाइव

8 अगस्त को Xiaomi Mi A2 भारतीय मार्केट में उतार दिया जाएगा। शाओमी ब्रांड का यह एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। दरअसल, इस ई-कॉमर्स साइट पर एक टीज़र पेज़ लाइव किया गया है जिससे शाओमी मी ए2 के लॉन्च के तारीख की पुष्टि हुई है। हालांकि, कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है। बता दें कि इस हैंडसेट को हाल ही में स्पेन में लॉन्च किया गया था। यह शाओमी के पहले एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन Xiaomi Mi A1 का अपग्रेड है। हकीकत में यह चीन में लॉन्च किए गए Xiaomi Mi 6X स्मार्टफोन का एंड्रॉयड वन अवतार है। बता दें कि यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के स्टॉक वर्ज़न से लैस होगा। इससे पहले Xiaomi India के प्रमुख मनु कुमार जैन ने ऐलान किया कि Mi A2 को भारत में 8 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इसी इवेंट में कीमत का खुलासा होगा।

Amazon India पर Xiaomi Mi A2 के लिए अलग वेबपेज लाइव किया गया है। पेज पर एक 'Notify Me' बटन है। यहां पर नाम और ईमेल आईडी देकर इच्छुक ग्राहक हैंडसेट को भारत में लाये जाने का नोटिफिकेशन पा सकते हैं। इस स्मार्टफोन को शाओमी की अपनी वेबसाइट Mi.com पर भी उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। दूसरी तरफ, अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर शाओमी मी ए2 के अहम स्पेसिफिकेशन का भी ज़िक्र किया गया है।


याद रहे कि गैजेट्स 360 को सूत्रों के हवाले से पता चला है कि भारत में Xiaomi Mi A2 का 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट नहीं लाया जाएगा। भारत मे शाओमी मी ए2 का शुरुआती वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला होगा। इसके अलावा भारतीय मार्केट में इस फोन को एक और अतिरिक्त रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें कि मंगलवार को आयोजित एक ग्लोबल इवेंट में शाओमी मी ए2 के रैम और स्टोरेज पर आधारित तीन वेरिेएंट लॉन्च किए गए थे। इसके अलावा फोन को तीन रंग में उपलब्ध कराया गया था। Gadgets 360 को यह भी जानकारी मिली है कि भारत में लॉन्च होने वाला शाओमी मी ए2 का वेरिेएंट क्विक चार्ज 4 को सपोर्ट करेगा।
 

Xiaomi Mi A2 का टीज़र पेज अमेज़न इंडिया पर लाइव

Xiaomi Mi A2 कीमत

Xiaomi ने रैम और स्टोरेज पर आधारित Mi A2 के तीन वेरिएंट मार्केट में उतारे हैं। शाओमी मी ए2 के 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 249 यूरो (करीब 20,100 रुपये) रखी गई है। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल 279 यूरो (करीब 22,500 रुपये) में बेचा जाएगा। वहीं, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले सबसे पावरफुल वेरिएंट की कीमत 349 यूरो (करीब 28,100 रुपये) रखी गई है।
 

Xiaomi Mi A2 स्पेसिफिकेशन

नए Xiaomi Mi A2 स्मार्टफोन में 5.99 इंच का डिस्प्ले है। यह 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। स्क्रीन 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है। डुअल-सिम शाओमी मी ए2 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 512 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, फोन में 6 जीबी तक रैम होंगे। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक होगी।
Advertisement
 
इस स्मार्टफोन की अहम खासियत कैमरे हैं। बेहतर फोटोग्राफी के लिए ये आर्टफिशियल इंटेलिजेंस के साथ आते हैं। Mi A2 में एआई से लैस 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह एफ/1.75 अपर्चर, फिक्स्ड फोकल लेंथ और सॉफ्ट एलईडी फ्लैश से लैस है। पिछले हिस्से पर एआई डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरा सेटअप फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ आता है।

फोन के पिछले और अगले हिस्से पर मौज़ूद कैमरे एआई सीन रिकग्निशन के साथ आते हैं ताकि फोटो बेहतर कलर के साथ आएं। इसके अलावा फ्रंट और रियर कैमरे एआई पोर्ट्रेट मोड से लैस हैं। इसके अलावा एआई बैकग्राउंड बोकेह और एआई स्मार्ट ब्यूटी 4.0 जैसे फीचर दिए गए हैं। हैंडसेट में फेस अनलॉक फीचर है और फिंगरप्रिंट सेंसर भी पिछले हिस्से पर मौज़ूद है।
Advertisement

स्मार्टफोन की बैटरी 3010 एमएएच की है। यह क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट के साथ आती है। शाओमी मी ए2 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई ए/बी/जी/एन/एसी, वाई-फाई डायरेक्ट, मीराकास्ट, ब्लूटूथ 5.0, आईआर एमीटर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। बता दें कि इस बार फोन में कोई 3.5 एमएम हेडफोन जैक नहीं है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 158.7x75.4x7.3 मिलीमीटर है और वज़न 168 ग्राम।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value-for-money
  • Good camera performance
  • Bad
  • Below-average battery life
  • Non-expandable storage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Amazon
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
  2. Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
  3. Xiaomi Smart Band 10 Pro धांसू फीचर्स के साथ लीक! मई में हो सकता है लॉन्च
  4. Huawei Nova 15 Max में मिलेगी 8500mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा, लॉन्च डेट लीक
  5. iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 2500W पावर वाला चार्जर Belkin ने किया लॉन्च, 7 डिवाइस एकसाथ करता है चार्ज, जानें कीमत
  8. 17 हजार से सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  10. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.