• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Xiaomi Mi A2 Lite के बारे में मिली जानकारी, नॉच डिस्प्ले व डुअल कैमरा सेटअप होने के पता चला

Xiaomi Mi A2 Lite के बारे में मिली जानकारी, नॉच डिस्प्ले व डुअल कैमरा सेटअप होने के पता चला

जानकारी सामने आई है कि कंपनी Mi A2 Lite नाम के एक स्मार्टफोन पर काम कर रही है। शाओमी मी ए2 लाइट को सिंगापुर की सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है।

Xiaomi Mi A2 Lite के बारे में मिली जानकारी, नॉच डिस्प्ले व डुअल कैमरा सेटअप होने के पता चला
ख़ास बातें
  • कंपनी Mi A2 Lite नाम के एक स्मार्टफोन पर काम कर रही है
  • शाओमी मी ए2 लाइट को सिंगापुर की सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट
  • Mi A2 Lite एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है
विज्ञापन
उम्मीद है कि Xiaomi भारत में अपने Mi 6X स्मार्टफोन को Mi A2 के नाम से लाएगी। कुछ वैसे ही जैसे शाओमी मी 5एक्स को शाओमी मी ए1 के नाम से लॉन्च किया गया था। याद रहे कि यह Xiaomi का पहला एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन है। अब जानकारी सामने आई है कि कंपनी Mi A2 Lite नाम के एक स्मार्टफोन पर काम कर रही है। शाओमी मी ए2 लाइट को सिंगापुर की सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक, फिलहाल यह फोन सिंगापुर में लाया जाएगा।

सिंगापुर के आईएमडीए सर्टिफिकेशन साइट पर M1805D1SG मॉडल नंबर वाले एक डिवाइस को लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में जानकारी दी गई है कि शाओमी के इस वेरिएंट को Xiaomi Mi A2 Lite के नाम से जाना जाएगा। इस मॉडल नंबर वाले एक स्मार्टफोन को इससे पहले टीना पर लिस्ट किया गया था। कयास लगाए जा रहे थे कि यह रेडमी 6 हैंडसेट है। लेकिन अब इसी स्मार्टफोन को सिंगापुर की वेबसाइट पर Xiaomi Mi A2 Lite के नाम से लिस्ट किया गया है। यह जानकारी गिज़मोचाइना ने दी है।

TENAA लिस्टिंग के मुताबिक, Xiaomi Mi A2 Lite में डिस्प्ले नॉच, वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप और फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। शाओमी मी ए2 लाइट मेटल यूनीबॉडी वाला फोन हो सकता है और टॉप व बॉटम में एंटिना बैंड नज़र आएंगे।

लिस्टिंग से पता चलता है कि Mi A2 Lite एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (एंड्रॉयड वन वर्ज़न होने की पुष्टि नहीं) पर चलता है। इसमें 5.84 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। इसमें 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी, 3 जीबी और 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के भी तीन विकल्प हैं- 16 जीबी, 32 जीबी और 64 जीबी। रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। सेकेंडरी सेंसर की जानकारी नहीं मिल पाई है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। फिलहाल, इस फोन की उपलब्धता और कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। इसके बारे में जल्द ही जानकारी सामने आएगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Mi A2 Lite
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazfit Cheetah 2 Pro और Ultra भारत में लॉन्च: Titanium बॉडी के साथ 60 घंटे का बैटरी बैकअप!
  2. चीन में बना दुनिया का पहला अंडरवॉटर डाटा सेंटर, विंड एनर्जी से चलता है, जानें सबकुछ
  3. Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
  4. Xiaomi 17T की सेल शुरू, 5 हजार रुपये सस्ता खरीदें यह फोन
  5. Meta का भारत में बड़ा दांव! Reliance के साथ मिलकर बनाएगा पहला AI-इनेबल्ड डेटा सेंटर
  6. Google ने Gemini 3.5 Live Translate किया पेश, रियल-टाइम स्पीच ट्रांसलेशन के साथ 70 से ज्यादा भाषा का सपोर्ट
  7. 3 सेकंड में गर्म पानी, 10 मिनट में बर्फ! Xiaomi का नया गैजेट करेगा 4 काम
  8. Samsung Galaxy A27 की कीमत हुई लीक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  9. ट्रेन में यात्रा के दौरान ऐसे खोजें खाली सीट, वेटिंग टिकट वालों के काम आएगा IRCTC का यह फीचर
  10. Vivo X300 Pro पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, कीमत हुई सबसे कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »