Xiaomi Mi A2 से 24 जुलाई को उठ सकता है पर्दा

शाओमी ब्रांड के अगले एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन Xiaomi Mi A2 का हर किसी को बेसब्री से इंतज़ार है। इस बीच चीनी कंपनी ने स्पेन में एक ग्लोबल इवेंट आयोजित करने की जानकारी दी है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 जुलाई 2018 12:09 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi A2 में 5.99 इंच का फुल-एचडी+डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ आएगा यह फोन
  • स्मार्टफोन में जान फूंकने का काम करेगी 3010 एमएएच की बैटरी
शाओमी ब्रांड के अगले एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन Xiaomi Mi A2 का हर किसी को बेसब्री से इंतज़ार है। इस बीच चीनी कंपनी ने स्पेन में एक ग्लोबल इवेंट आयोजित करने की जानकारी दी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी इवेंट में Xiaomi Mi 6X के ग्लोबल वेरिएंट को शाओमी मी ए2 के नाम से लॉन्च किया जाएगा। ग्लोबल इवेंट को लेकर टीज़र तो पहले ही जारी हो चुके थे। अब 24 जुलाई तारीख की पुष्टि हो गई है। याद रहे कि कंपनी ने बीते साल अपने पहले एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन Xiaomi Mi A1 के लिए नई दिल्ली में ग्लोबल इवेंट होस्ट किया था। दरअसल, यह चीन में लॉन्च किए गए Xiaomi Mi 5X का एंड्रॉयड वन अवतार था।

शाओमी ने ग्लोबल इवेंट की तारीख का ऐलान मी फोरम पोस्ट पर किया है। Xiaomi का ग्लोबल इवेंट स्पेन के मैड्रिड शहर में 24 जुलाई को आयोजित होगा। इस इवेंट के लिए Xiaomi ने मी प्रशंसकों को इनवाइट भेजा है। इनवाइट में कहीं भी फोन के नाम ज़िक्र नहीं है। कोई और जानकारी भी सामने नहीं आई है। हमें उम्मीद है कि लॉन्च करीब आने पर कंपनी और जानकारी सार्वजनिक करेगी।

(पढ़ें: Xiaomi Mi A2 जल्द होगा लॉन्चः कीमत, स्पेसिफिकेशन, और सब कुछ)

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi Mi A2 में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल होगा। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद होंगे 4 जीबी रैम। एक मॉडल में 128 जीबी स्टोरेज होने की बात सामने आई है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा।
 
स्मार्टफोन में जान फूंकने का काम करेगी 3010 एमएएच की बैटरी। यह क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करेगी। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए जाने की उम्मीद है।
Advertisement

हाल ही में इस हैंडसेट को स्विटज़रलैंड की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग के मुताबिक, शाओमी मी ए2 का 32 जाबी वेरिएंट करीब 20,000 रुपये का है। 64 जीबी मॉडल की कीमत करीब 22,500 रुपये है और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले वेरिएंट का दाम करीब 25,000 रुपये होगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value-for-money
  • Good camera performance
  • Bad
  • Below-average battery life
  • Non-expandable storage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Mi A2

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
  2. Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
  3. Xiaomi Smart Band 10 Pro धांसू फीचर्स के साथ लीक! मई में हो सकता है लॉन्च
  4. Huawei Nova 15 Max में मिलेगी 8500mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा, लॉन्च डेट लीक
  5. iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 2500W पावर वाला चार्जर Belkin ने किया लॉन्च, 7 डिवाइस एकसाथ करता है चार्ज, जानें कीमत
  8. 17 हजार से सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  10. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.