Xiaomi Mi A2 के पावरफुल वेरिएंट की बिक्री शुरू, मिल रही है 2,000 रुपये की छूट

Xiaomi ने भारत में चुपके से अपनी आधिकारिक साइट Mi.com पर Mi A2 का 6 जीबी वेरिएंट लिस्ट कर दिया था। मी ए2 के पावरफुल वेरिएंट की बिक्री आज से शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 26 अक्टूबर 2018 13:33 IST
ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है शाओमी मी ए2
  • Xiaomi Mi A2 स्मार्टफोन में 5.99 इंच का डिस्प्ले है
  • Xiaomi Mi A2 के 6 जीबी रैम वेरिएंट को 19,999 रुपये में लिस्ट किया गया
त्योहारी सीज़न शुरू होते ही चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi ने भारत में चुपके से अपनी आधिकारिक साइट Mi.com पर Mi A2 का 6 जीबी वेरिएंट लिस्ट कर दिया था। शाओमी मी ए2 के इस वेरिएंट के बारे में सबसे पहले जानकारी अगस्त महीने में हुए Xiaomi Mi A2 के लॉन्च इवेंट में दी गई थी। शाओमी ने आज सुबह ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि 6 जीबी रैम/128 जीबी वेरिएंट इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत 19,999 रुपये की जगह 17,999 रुपये में बेचा जा रहा है। बता दें कि हालांकि, यह ऑफर लिमिटेड पीरियड के लिए है, कीमत में बदलाव संभव है। मी ए1 की तरह ही Mi A2 भी एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। इसका मतलब मी ए2 सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट मिलने की गारंटी के साथ आता है।
 

Xiaomi Mi A2 की भारत में कीमत और उपलब्धता

शाओमी इंडिया की वेबसाइट पर Xiaomi Mi A2 के 6 जीबी रैम वेरिएंट को 19,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। हालांकि, अभी इच्छुक ग्राहक इसे खरीद नहीं सकते। बता दें कि शाओमी मी ए2 का 4 जीबी रैम वाला वेरिएंट आमतौर पर 16,999 रुपये में बिकता है। मी ए2 के नए वेरिएंट की सेल आज से ई-कॉमर्स साइट Amazon पर दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है। वहीं कंपनी की आधिकारिक साइट पर 27 अक्टूबर यानी कल से शुरू होगी। आईसीआईसीआई और सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। Great Indian Festival Sale में मी ए2 का 4 जीबी वेरिएंट अभी छूट के बाद 14,999 रुपये में बेचा जा रहा है।
Advertisement
 

Xiaomi Mi A2 स्पेसिफिकेशन

Xiaomi Mi A2 स्मार्टफोन में 5.99 इंच का डिस्प्ले है। यह 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। स्क्रीन 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है। डुअल-सिम शाओमी मी ए2 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 512 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। यह हैंडसेट 4 जीबी और 6 जीबी दो रैम वेरिएंट में आएगा। इस स्मार्टफोन की अहम खासियत कैमरे हैं। बेहतर फोटोग्राफी के लिए ये आर्टफिशियल इंटेलिजेंस के साथ आते हैं। Mi A2 में एआई से लैस 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह एफ/1.75 अपर्चर, फिक्स्ड फोकल लेंथ और सॉफ्ट एलईडी फ्लैश से लैस है। पिछले हिस्से पर एआई डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरा सेटअप फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ आता है।

फोन के पिछले और अगले हिस्से पर मौज़ूद कैमरे एआई सीन रिकग्निशन के साथ आते हैं ताकि फोटो बेहतर कलर के साथ आएं। इसके अलावा फ्रंट और रियर कैमरे एआई पोर्ट्रेट मोड से लैस हैं। इसके अलावा ब्यूटी 4.0 जैसे फीचर दिए गए हैं। हैंडसेट में फेस अनलॉक फीचर है और फिंगरप्रिंट सेंसर भी पिछले हिस्से पर मौज़ूद है। स्मार्टफोन की बैटरी 3000 एमएएच की है। यह क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट के साथ आती है। शाओमी मी ए2 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई ए/बी/जी/एन/एसी, वाई-फाई डायरेक्ट, मीराकास्ट, ब्लूटूथ 5.0, आईआर एमीटर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। बता दें कि इस बार फोन में कोई 3.5 एमएम हेडफोन जैक नहीं है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 158.7x75.4x7.3 मिलीमीटर है और वज़न 168 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value-for-money
  • Good camera performance
  • Bad
  • Below-average battery life
  • Non-expandable storage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  3. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  4. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  2. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  3. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  4. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  6. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  7. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  8. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  9. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  10. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.