Xiaomi Mi A1 आज पहली बार बिकेगा

शाओमी मी ए1 में 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जिस पर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

Xiaomi Mi A1 आज पहली बार बिकेगा
ख़ास बातें
  • शाओमी मी ए1 की कीमत 14,999 रुपये है
  • फोन की बिक्री ऑनलाइन व ऑफलाइन चैनल के जरिए दोपहर 12 बजे शुरू होगी
  • कंपनी ने पिछले हफ्ते यह स्मार्टफोन लॉन्च किया है
विज्ञापन
शाओमी मी ए1 स्मार्टफोन मंगलवार को भारत में पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन को नई दिल्ली में हुए एक इवेंट में पिछले हफ्ते लॉन्च किया। इस स्मार्टफोन को गूगल और चीनी स्मार्टफोन की साझेदारी में बनाया गया है। शाओमी मी ए1 पिछले महीने चीन में लॉन्च किए गए Xiaomi Mi 5X का अंतरराष्ट्रीय वर्ज़न है। दोनों ही स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लगभग एक जैसे हैं। गूगल सर्टिफिकेशन और ऑप्टिमाइ़ज़ेशन के साथ स्टॉक एंड्रॉयड पर चलने वाला Xiaomi Mi A1 की बिक्री फ्लिपकार्ट, मीडॉटकॉम और कंपनी के मी होम पर 12 बजे से मिलेगा। यग फोन ऑफलाइन रिटेल स्टोर (संगीता, पूर्विका, बिग सी, लॉट, यूनिवरसे, ई-ज़ोन, क्रोमा और विजय सेल्स) के साथ मी के पार्टनर स्टोर पर भी मिलेगा।

शाओमी मी ए1 की कीमत और लॉन्च ऑफर
शाओमी मी ए1 की भारत में कीमत 14,999 रुपये है। लॉन्च ऑफर की बात करें तो ग्राहकों को अतिरिक्त 300 जीबी एयरटेल 4जी डेटा मिलेगा। इस स्मार्टफोन को 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। और यह ब्लैक व गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा।

शाओमी मी ए1 के स्पेसिफिकेशन
शाओमी मी ए1 में 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जिस पर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। Mi A1 हाइब्रिड डुअल सिम डिज़ाइन के साथ आता है। अगर आप माइक्रोएसडी कार्ड नहीं इस्तेमाल करते हैं तो दो नैनो सिम लगा पाएंगे।


अब बात हैंडसेट के सबसे अहम फीचर डुअल कैमरे की। आपको 12 मेगापिक्सल के दो सेंसर मिलेंगे। एक एफ 2.2 अपर्चर वाला वाइड एंगल लेंस है और दूसरा एफ 2.6 अपर्चर वाला टेलीफोटो लेंस। यही कैमरा सेटअप हमें फ्लैगशिप शाओमी मी 6 में भी देखने को मिला था। टेलीफोटो लेंस के कारण आपको 2एक्स ऑप्टिकल ज़ूम भी मिलेगा जो इस कीमत में गौर करने योग्य फीचर है। कैमरा ऐप में आईफोन 7 प्लस और वनप्लस 5 की तरह बोकेह इफेक्ट के लिए पोर्ट्रेट मोड भी है। मी ए1 के फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो रियल टाइम ब्यूटिफिकेशन के साथ आता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो शाओमी का यह फोन एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा पर चलेगा। यह आज की तारीख में गैर-गूगल स्मार्टफोन के लिए लेटेस्ट एंड्रॉयड ओएस है। मी ए1 में 4जी वीओएलटीई के साथ वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5 एमएम ऑडियो जैक हैं। इसकी बैटरी 3080 एमएएच की है। Xioami M A1 में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, इंफ्रारेड, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 155.4x75.8x7.3 मिलीमीटर है और वज़न 168 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Stock Android with some Mi enhancements
  • Premium design
  • Dual cameras
  • कमियां
  • Average battery life
  • Very slippery
  • Poor photo quality in low light
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3080 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.2
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स ने पकड़ी रफ्तार, पिछले फाइनेंशियल ईयर में 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  2. OnePlus 16 में मिल सकता है अपग्रेडेड पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  3. Vivo X300 FE जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. 50 ऐप्स में मिला खतरनाक वायरस, पूरा फोन अपने कंट्रोल में ले सकते हैं हैकर्स!
  5. Infinix Note 60 Pro में होगा Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट, भारत में अगले सप्ताह लॉन्च
  6. OnePlus Nord 6 भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 9000mAh बैटरी से लैस, जानें सबकुछ
  7. Apple के फोल्डेबल iPhone की मैन्युफैक्चरिंग में हो सकती है देरी, डिजाइनिंग की मुश्किल!
  8. 7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme C100 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Xiaomi ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक शेवर, स्मार्ट चिप और वायरलेस चार्जिंग के साथ 95 दिन तक का बैकअप!
  10. Oppo A6k लॉन्च: 7000mAh बैटरी वाले सस्ते 5G फोन की एंट्री, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »