Xiaomi Mi 9 में होगी 24 वॉट फास्ट चार्जिंग से भी बेहतर तकनीक

गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक, Xiaomi Cepheus ऊर्फ Xiaomi Mi 9 एंड्रॉयड पाई पर चलेगा। इसमें 6 जीबी रैम के साथ स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर होगा।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 16 जनवरी 2019 11:06 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi 9 एंड्रॉयड पाई पर चलेगा
  • 6 जीबी रैम के साथ स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस होगा Xiaomi Mi 9
  • Xiaomi Mi 9 में 6.4 इंच का एमोलेड डिस्प्ले होगा
Xiaomi से अलग होने के बाद सब-ब्रांड Redmi ने हाल ही में अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च किया था। कंपनी को अपने हैंडसेट Redmi Note 7 से बहुत उम्मीदें हैं। पहले महीने में ही इस फोन के 10 लाख यूनिट बेचने का लक्ष्य है। Redmi Note 7 स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ आता है और इसकी कीमत 999 चीनी युआन (करीब 10,300 रुपये) से शुरू होती है। गौर करने वाली बात है कि रेडमी नोट 7 हैंडसेट 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और लेकिन यह फास्ट चार्जर के साथ नहीं आता है।

दरअसल, Xiaomi के सीईओ ली जून चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर रेडमी नोट 7 के लिए 18 वॉट के चार्जर को प्रमोट कर रहे थे। इस दौरान एक यूज़र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ही पूछा कि क्या Xiaomi Mi 9 में 24 वॉट चार्जिंग सपोर्ट होगा? इस सवाल के जवाब में ली जून ने कहा कि उससे बेहतर होगा।
 

यह अभी तक रिलीज़ नहीं किए गए Xiaomi Mi 9 के बारे में नई जानकारी है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, Cepheus कोडनेम वाला एक शाओमी स्मार्टफोन ही Mi 9 है। गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक, Xiaomi Cepheus ऊर्फ Xiaomi Mi 9 एंड्रॉयड पाई पर चलेगा। इसमें 6 जीबी रैम के साथ स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर होगा।

2019 के इस फ्लैगशिप प्रोसेसर से क्वालकॉम ने बीते महीने ही पर्दा उठाया था। लेकिन यह अभी तक किसी हैंडसेट का हिस्सा नहीं बना है। सुर्खियों के बाज़ार में Samsung Galaxy S10 सीरीज़ और Sony Xperia XZ4 में यही प्रोसेसर होने की चर्चा है।

जानकारी तो यह भी है कि Xiaomi Mi 9 में 6.4 इंच का एमोलेड डिस्प्ले होगा, वो भी वाटरड्रॉप नॉच के साथ। बैटरी 3500 एमएएच की होगी जो 32 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट नहीं होगा। फोन का शुरुआती वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Mi 9, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इंसानों की जरूरत खत्म? 15 AI एजेंट्स से पूरी कंपनी चला रहा है यह फाउंडर
  2. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
  3. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  4. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  5. Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट
  6. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
#ताज़ा ख़बरें
  1. 17 फरवरी को भारत में आ रहा है Lava Bold N2, लॉन्च से पहले टीज किए स्पेसिफिकेशन्स
  2. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
  3. iPhone 17e से लेकर MacBook, iPad होंगे इस साल लॉन्च, जानें क्या है Apple का प्लान
  4. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  5. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
  6. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  7. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
  8. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  9. Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट
  10. Aadhaar PVC क्या है? जानें कैसे मिलेगा आपको, क्या हैं खासियतें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.