Xiaomi Mi 8X की तस्वीरें लीक, Mi Mix 3 के स्पेसिफिकेशन आए सामने

शाओमी का अगला स्मार्टफोन Xiaomi Mi 8X हो सकता है। यह हैंडसेट वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 7 अगस्त 2018 11:48 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi 8X के बैक पैनल पर नहीं होगा फिंगरप्रिंट सेंसर
  • शाओमी मी 8एक्स में हो सकता है इन डिस्प्ले सेंसर
  • मी मिक्स 3 हैंडसेट में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दे सकती है Xiaomi
हाल के कई रिपोर्ट पर गौर करें तो चीनी हैंडसेट निर्माता कंपनी Xiaomi जल्द ही स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर से लैस नए हैंडसेट से पर्दा उठाने की तैयारी में है। ताज़ा जानकारी सामने आई है कि शाओमी का यह स्मार्टफोन का नाम Xiaomi Mi 8X हो सकता है। लीक हुई तस्वीरों के अलावा शाओमी मी 8एक्स के कुछ स्पेसिफिकेशन भी सामने आए हैं। Xiaomi Mi 8X में वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। आम तौर पर शाओमी अपने हैंडसेट के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर देती है, लेकिन इस फोन में कंपनी इन डिस्प्ले सेंसर देने की तैयारी में है। दूसरी तरफ, Mi Mix 3 के भी स्पेसिफिकेशन लीक हुए हैं जिसे पहले 15 सितंबर को लॉन्च किया जाने की खबर है।

चीनी वेबसाइट Weibo पर शाओमी के आगामी स्मार्टफोन Mi 8X की कथित वास्तविक तस्वीरें लीक हुईं हैं। तस्वीरों में शाओमी मी 8एक्स के ब्लू और व्हाइट कलर वेरिएंट में नजर आ रहे हैं। एक अन्य यूजर ने चीनी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें कंपनी के सीईओ ली जुन के हाथ में स्मार्टफोन है। बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन Mi 8X ही है क्योंकि यह मी 8एक्स की लीक हुई तस्वीरों से मिलता जुलता है। फिलहाल, मार्केट में शाओमी का ऐसा कोई भी हैंडसेट मौजूद नहीं जिसमें वर्टिकल डुअल रियर कैमरा हो और पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं।
Advertisement

अब बात करते हैं सितंबर 2018 में लॉन्च होने वाले शाओमी Mi Mix 3 के लीक स्पेसिफिकेशन की। Mi Mix 2 के अपग्रेड मी मिक्स 3 में सीओपी पैकेजिंग टेक्नोलॉजी के साथ सैमसंग क्वाड एचडी+ डिस्प्ले मिल सकता है। शाओमी का यह हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ आएगा। सेल्फी के लिए Mi Mix 3 में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। फोन बिना बेज़ल डिजाइन के साथ आएगा और डिस्प्ले में नॉच नहीं होगा। Oppo और Vivo के नक्शेकदम पर चलते हुए शाओमी भी अपने अगले स्मार्टफोन मी मिक्स 3 में पॉप-अप कैमरा दे सकती है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3850 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Xiaomi Mi 8X, Mi Mix 3
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  2. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  3. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  2. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  3. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  4. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  5. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  7. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  8. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  9. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  10. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.