Xiaomi Mi 8 Youth जल्द होगा लॉन्च, टीज़र ज़ारी

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने सोमवार को नया टीज़र ज़ारी किया। यह टीज़र स्मार्टफोन लॉन्च को लेकर है, लेकिन तारीख का खुलासा नहीं हुआ है।

Xiaomi Mi 8 Youth जल्द होगा लॉन्च, टीज़र ज़ारी
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi 8 Youth पहले TEENA पर हुआ था लिस्ट
  • 6.26 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले होगा इस फोन में
  • Xiaomi ने लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं किया है
विज्ञापन
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने सोमवार को नया टीज़र ज़ारी किया। यह टीज़र स्मार्टफोन लॉन्च को लेकर है, लेकिन तारीख का खुलासा नहीं हुआ है। टीज़र में स्मार्टफोन का रेंडर नज़र आ रहा है जो Xiaomi Mi 8 Youth Edition जैसे लगता है। बता दें कि यह फोन पिछले हफ्ते ही चीनी सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर लिस्ट किया गया था। रेंडर के मुताबिक, स्मार्टफोन में पिछले हिस्से पर दो कैमरे होंगे, वो भी हॉरीज़ॉन्टल पोज़ीशन में। ग्राफिक्स से बनी तस्वीर में यह साफ नहीं हो पाया है कि फ्रंट पैनल पर डिस्प्ले नॉच होगा या नहीं।

कंपनी के आधिकारिक वीबो अकाउंट से इस टीज़र इमेज को पोस्ट किया गया है। इसमें पांडा को एक कुएं में कूदते हुए दिखाया गया है। यह लॉन्च इवेंट के शहर चेंगदू की ओर इशारा है। स्मार्टफोन एक बर्तन के निचले हिस्से में नज़र आ रहा है। यह इशारा है कि आने वाले कुछ दिनों में चीन में शाओमी मी 8 यूथ लॉन्च होगा।
 
xiaomi

इससे पहले जानकारी मिली थी कि Xiaomi Mi 8 Youth में 6.26 इंच का फुल एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले मिलेगा। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 होगा। शाओमी मी 8 यूथ में आपको डिस्प्ले नॉच डिजाइन भी मिलेगा। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम हो सकती है। फोटो, वीडियो और अन्य कंटेंट को सेव करने के लिए 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। लेटेस्ट ट्रेंड को फॉलो करते हुए शाओमी अपने इस हैंडसेट में दो रियर कैमरे दे सकती है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का होगा। सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल या 5 मेगापिक्सल का हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए Mi 8 Youth में 3,350 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 के साथ आएगी।

दूसरी तरफ, Xiaomi Mi 8 Explorer Edition को सिंगापुर की सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि शाओमी के इस फोन को ग्लोबल मार्केट में Xiaomi Mi 8 Pro के नाम से उतारा जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  2. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  3. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  4. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  6. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  9. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  10. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »