Xiaomi Mi 8 लॉन्च, दो रियर कैमरे और इंफ्रारेड फेस अनलॉक से है लैस

कई दिनों से सुर्खियों का हिस्सा रहे फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi Mi 8 गुरुवार को लॉन्च कर दिया गया। चीनी कंपनी शाओमी ने अपने वार्षिक प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट में इस हैंडसेट से पर्दा उठाया।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 31 मई 2018 14:34 IST
ख़ास बातें
  • चीनी मार्केट में Xiaomi Mi 8 की कीमत करीब 28,600 रुपये से शुरू
  • स्टोरेज पर आधारित Xiaomi Mi 8 के तीन वेरिएंट हैं
  • Xiaomi Mi 8 Explorer Edition को भी लॉन्च किया गया

Xiaomi Mi 8 में है 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा

कई दिनों से सुर्खियों का हिस्सा रहे फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi Mi 8 गुरुवार को लॉन्च कर दिया गया। चीनी कंपनी शाओमी ने अपने वार्षिक प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट में इस हैंडसेट से पर्दा उठाया। उम्मीद के मुताबिक, Xiaomi Mi 8 प्रीमियम स्पेसिफिकेशन और फीचर के साथ आया है। अहम खासियत की बात करें तो Xiaomi Mi 8 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे, इंफ्रारेड फेस अनलॉक और 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके साथ Xiaomi Mi 8 Explorer Edition को भी लॉन्च किया गया जो 3डी फेस रिकग्निशन, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और ट्रांसपेरेंट बैक जैसे एक्सक्लूसिव फीचर के साथ आता है। कंपनी ने इस इवेंट में Xiaomi Mi 8 SE स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया।
 

Xiaomi Mi 8 कीमत और उपलब्धता

Xiaomi Mi 8 की कीमत 2,699 चीनी युआन (करीब 28,600 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 2,999 चीनी युआन (करीब 31,600 रुपये) में बेचा जाएगा। वहीं, 6 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,299 चीनी युआन (करीब 34,800 रुपये) है। स्मार्टफोन को व्हाइट, गोल्ड, लाइट ब्लू और ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। Mi 8 Explorer Edition में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। इसकी कीमत 3,699 चीनी युआन (करीब 39,000 रुपये) है।
 

Xiaomi Mi 8 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Xiaomi Mi 8 हैंडसेट मीयूआई 10 पर चलता है। इसमें 6.21 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2248 पिक्सल) सैमसंग एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है। इसमें ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले के लिए सपोर्ट मौज़ूद है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। दावा किया गया है कि अंतूतू बेंचमार्क टेस्ट में फोन को 301,472 का स्कोर मिला। रैम के दो विकल्प हैं- 6 जीबी या 8 जीबी। बता दें कि 8 जीबी रैम सिर्फ एक्सप्लोरर एडिशन के लिए है।

अब बात कैमरे की। पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। इनकी पोज़ीशन आईफोन X जैसी है। फोन में 12 मेगापिक्सल के दो सेंसर दिए गए हैं जो 1.4 माइक्रोन पिक्सल, 4-एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन, डुअल पिक्सल ऑटोफोकस, एआई पोर्ट्रेट, एआई सीन डिटेक्शन और वीडियो डिटेक्शन जैसे फीचर से लैस हैं। फ्रंट पैनल पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Xiaomi Mi 8 में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर, एआई पोर्ट्रेट सेल्फी और ब्यूटीफाई जैसे फीचर से लैस है। स्टोरेज के लिए तीन विकल्प हैं- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। स्मार्टफोन में जान फूंकने का काम करेगी 3400 एमएएच की बैटरी।
Advertisement

Xiaomi Mi 8 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, डुअल-फ्रिक्वेंसी जीपीएस, फिंगरप्रिंट सेंसर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.21 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2248 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.21 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2248 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Mi 8, Xiaomi Mi 8 Launched, Xiaomi Mi 8 Price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.