Xiaomi Mi 7 की तस्वीरें लीक, 8 जीबी रैम होंगे इस फोन में!

लीक हुए स्क्रीनशॉट के हवाले से कहा जा रहा है कि फोन स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 16-16 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा सेटअप और 5.6 इंच की फुल एचडी प्लस रेजॉल्यूशन वाली स्क्रीन से लैस होगा। इसमें 128 जीबी स्टोरेज दिए जाने की संभावना है। इस तस्वीर से इशारा मिला है कि हैंडसेट का यूज़र इंटरफेस वर्ज़न मीयूआई 8.1.30X है, जो कि पुराना नहीं है। यह इसी साल 30 जनवरी को जारी हुआ था।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 12 फरवरी 2018 12:38 IST
ख़ास बातें
  • मी 7 हैंडसेट 8 जीबी रैम और 4,480 एमएएच की बैटरी के साथ दे सकता है दस्तक
  • हैंडसेट के अप्रैल में लॉन्च होने की उम्मीद जताई गई है
  • मी 6 का अपग्रेड वर्ज़न होगा नया मी 7
पहले चीनी स्मार्टफोन कंपनी शाओमी की तरफ से कहा गया था कि वह Mi 7 स्मार्टफोन एमडब्ल्यूसी 2018 में लॉन्च करेगी, लेकिन बाद में खबरें आईं कि कंपनी ने इसकी जगह मी मिक्स 2 एस उतारने का फैसला किया है। दिलचस्प बात यह है कि अब मी 7 को लेकर अफवाह उड़ रही है कि हैंडसेट 8 जीबी रैम और 4,480 एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ अप्रैल में दस्तक दे सकता है। बता दें कि यह हैंडसेट मी 6 का अपग्रेड वर्ज़न होगा, जो 4 व 6 जीबी रैम वेरिएंट विकल्प और 3,350 एमएएच क्षमता वाली बैटरी के साथ आया था।

लीक हुए स्क्रीनशॉट के हवाले से कहा जा रहा है कि फोन स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 16-16 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा सेटअप और 5.6 इंच की फुल एचडी प्लस रेजॉल्यूशन वाली स्क्रीन से लैस होगा। इसमें 128 जीबी स्टोरेज दिए जाने की संभावना है। इस तस्वीर से इशारा मिला है कि हैंडसेट का यूज़र इंटरफेस वर्ज़न मीयूआई 8.1.30X है, जो कि पुराना नहीं है। यह इसी साल 30 जनवरी को जारी हुआ था। बता दें कि कंपनी अबतक अपनी 40 डिवाइस को अपडेट कर चुकी है, जिनमें कुछ 5 साल पुराने मी हैंडसेट को भी मीयूआई 9 पर लाया गया है। तय है कि नए हैंडसेट में कुछ भी ऐसा नहीं दिया जाएगा, जो यूज़र की नज़र में 'पुराना' हो।    
Advertisement

दरअसल 25 फरवरी को लॉन्च हो रहे सैमसंग गैलेक्सी एस9 और संभावित सोनी एक्सपीरिया एक्सजेड प्रो स्मार्टफोन के सामने कंपनियां अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन उतारने से बच रही हैं। इस दौरान एचएमडी ग्लोबल भी नोकिया का नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। कहा जा रहा है कि इन बड़े लॉन्च के 'डर' से बाकी कंपिनियां स्मार्टफोन उतारने से कतरा रही हैं। एमडब्ल्यूसी इवेंट 26 फरवरी से 1 मार्च तक चलेगा। गौर करने वाली बात है कि शाओमी ने पिछले एमडब्ल्यूसी शो में हिस्सा नहीं लिया था लेकिन कंपनी ने एमडब्ल्यूसी 2016 में मी 5 को प्रदर्शित किया था।
 

क्यों खास होगा शाओमी मी 7?

शाओमी मी 7 में एक फेस अनलॉक फ़ीचर हो सकता है। इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं होगा। बाज़ार में मौज़ूद दूसरे डिवाइस, जिनमें सॉफ्टवेयर आधारित फेस अनलॉक फ़ीचर हैं, उनसे अलग मी 7 में 3डी फेस सेंसिंग टेक्नोलॉजी होगी, जिससे यूज़र स्क्रीन पर चेहरा दिखाकर फोन को अनलॉक कर पाएंगे। आपको बता दें कि यह फ़ीचर अब तक आईफोन X में ही दिया गया है।
Advertisement

बता दें कि एमडब्ल्यूसी 2018 में जिन स्मार्टफोन पर तकनीक के दीवानों की नज़र है उनमें कई बड़े ब्रांड के फोन शामिल हैं। इनमें सैमसंग गैलेक्सी एस9, एस9 प्लस, सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रो, शाओमी मी मिक्स 2एस, असूस ज़ेनफोन 5 सीरीज़, नोकिया 1, नोकिया 7 प्लस, नोकिया 8 (2018) और नोकिया 9 का लोगों को बेसब्री से इंतज़ार है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.15 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3350 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: xiaomi, xiaomi mi 7, mi, mi7, mwc, mwc 2018
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.