Xiaomi Mi 7 में डिस्प्ले ही होगा फिंगरप्रिंट सेंसर!

बीते साल अप्रैल महीने में लॉन्च किए गए शाओमी मी 6 के अपग्रेड को जल्द ही पेश किया जाना है। कयासों और दावों की बढ़ती तादाद को देखकर यही लगता है कि Xiaomi Mi 7 लॉन्च किए जाने से बहुत दूर नहीं है।

Xiaomi Mi 7 में डिस्प्ले ही होगा फिंगरप्रिंट सेंसर!
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi 7 लॉन्च किए जाने से बहुत दूर नहीं है
  • कंपनी के सीईओ ली जून ने अनौपचारिक तौर पर इस फीचर की पुष्टि की
  • इस फोन को "Xiaomi Dipper" कोडनेम मिला है
विज्ञापन
बीते साल अप्रैल महीने में लॉन्च किए गए शाओमी मी 6 के अपग्रेड को जल्द ही पेश किया जाना है। कयासों और दावों की बढ़ती तादाद को देखकर यही लगता है कि Xiaomi Mi 7 लॉन्च किए जाने से बहुत दूर नहीं है। ताज़ा लीक एक तरह से आधिकारिक पुष्टि है। क्योंकि कंपनी के सीईओ ली जून ने अनौपचारिक तौर पर Xiaomi के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होने की पुष्टि कर दी है।

हाल ही में लॉन्च किए गए शाओमी मी मिक्स 2एस से संबंधित एक वीबो पोस्ट के कमेंट थ्रेड में सीईओ ली जून ने प्रतिक्रिया दी थी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने शाओमी मी 7 में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होने की पुष्टि की थी। वैसे, रिपोर्ट में यह कहा जा रहा है कि यह दोस्ताना बातचीत थी। इसे कंपनी की ओर से आधिकारिक बयान ना माना जाए। थ्रेड में हैंडसेट के किसी और स्पेसिफिकेशन या फीचर का ज़िक्र नहीं किया गया था।
 
xiaomi

दूसरी तरफ, एक टिप्सटर ने भी दावा किया था कि शाओमी मी 7 का डिस्प्ले ही फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। याद रहे कि 2017 में 6.01 इंच के ओलेड पैनल के लिए Xiaomi और Samsung Display के बीच साझेदारी हुई थी।

Geekbench लिस्टिंग से खुलासा हुआ है कि Xiaomi Mi 7, क्वालकॉम के फ्लैगशिप प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 845 के साथ आने वाला कंपनी का दूसरा स्मार्टफोन होगा। इस फोन को "Xiaomi Dipper" कोडनेम मिला है। फोन में 6 जीबी रैम के साथ एंड्रॉयड 8.0 ओरियो होगा। इन स्पेसिफिकेशन के आधार पर कहा जा सकता है कि Xiaomi Mi 7 ही 2018 में कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा।

इस बीच भारत में शाओमी मी फैन फेस्ट का आयोजन किया गया है। यहां यूज़र शाओमी के कई प्रोडक्ट पर छूट पा सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  2. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  3. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  6. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  7. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  8. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »