Xiaomi Mi 6X की तस्वीरें फिर लीक, होगा आईफोन एक्स जैसा कैमरा

तस्वीरों से साफ है कि शाओमी के नए मी 6एक्स का पिछला हिस्सा बिल्कुल वैसा ही है, जैसा अब तक लीक हुई तस्वीरों में सामने आया है। इस बार भी फोन के रियर में आईफोन एक्स जैसा वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप देखा गया है। बता दें कि शाओमी मी 5एक्स में हॉरिज़ॉन्टल डुअल रियर कैमरा सेटअप है।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 2 फरवरी 2018 18:13 IST
ख़ास बातें
  • एक बार फिर शाओमी 6एक्स की तस्वीरें हुईं लीक
  • पिछले बार की तरह देखा गया रियर में आईफोन एक्स जैसा कैमरा
  • रियर डिजाइन और कैमरे के अलावा अभी बाकी स्पेसिफिकेश की जानकारी नहीं
पहले से ख़बर है कि शाओमी पिछले साल लॉन्च हुए मी 5एक्स के अपग्रेड वेरिएंट मी 6एक्स पर काम कर रही है। इसे लेकर अब एक बार फिर तस्वीरें लीक हुई हैं, जिनसे पता चला है कि नए मी 6एक्स में आईफोन एक्स जैसा दिखने वाला डुअल कैमरा सेटअप होगा। इससे पहले दो अलग-अलग लीक में स्मार्टफोन के ब्लैक और गोल्ड कलर वेरिएंट में एक जैसे डिज़ाइन का पता चला था। लीक हुईं हालिया तस्वीरें चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो और ऑनफोन्स पर पोस्ट की गई हैं।

तस्वीरों से साफ है कि शाओमी के नए मी 6एक्स का पिछला हिस्सा बिल्कुल वैसा ही है, जैसा अब तक लीक हुई तस्वीरों में सामने आया है। इस बार भी फोन के रियर में आईफोन एक्स जैसा वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप देखा गया है। बता दें कि शाओमी मी 5एक्स में हॉरिज़ॉन्टल डुअल रियर कैमरा सेटअप है। मी 5एक्स स्मार्टफोन को कुछ चुनिंदा बाज़ारों (भारत सहित) में मी ए1 के तौर पर पेश किया गया था। इससे कयास तेज़ हो गए हैं कि नया मी 6एक्स भारत में मी ए2 के नाम से आ सकता है।
Advertisement

केमरे के पास फोन के मध्य में फिंगरप्रिंट सेंसर का निशान भी देखा गया है। इससे पहले लीक हुईं तस्वीरों में सामने आया था कि फोन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले डिस्प्ले से लैस हो सकता है। 5.7 इंच या 5.9 इंच का फुल एचडी प्लस रेजॉल्यूशन वाले डिस्प्ले के कयास लगाए गए थेफोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी लीक में कुछ भी पता नहीं चला है। शाओमी अपने इस नए स्मार्टफोन में सर्ज एस2 प्रोसेसर दे सकती है। इसी महीने एमडब्ल्यूसी 2018 में शाओमी इस नए फोन से पर्दा उठा सकती है।

Xiaomi Mi 5X के स्पेसिफिकेशन
शाओमी मी 5एक्स में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920 x 1080 पिक्सल) डिस्प्ले है। इस पर 2.5डी कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन मौज़ूद है। कंपनी ने इस फोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। मल्टी टास्किंग को आसान बनाने की ज़िम्मेदारी 4 जीबी रैम पर है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। लेकिन शाओमी के अन्य स्मार्टफोन की तरह यह फोन भी हाइब्रिड स्लॉट से लैस है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3080 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
#ताज़ा ख़बरें
  1. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  4. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  5. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  6. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  7. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  9. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.