Xiaomi Mi 6 Plus स्मार्टफोन मंगलवार को हो सकता है लॉन्च

शाओमी ने इस साल कई डिवाइस लॉन्च किए हैं और रेवेन्यू की बात करें तो पहली छमाही कंपनी के लिए अच्छी रही है। अब, कंपनी ने 11 जुलाई को एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है। और टीज़र व स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कंपनी द्वारा शाओमी मी 6 प्लस लॉन्च करने की उम्मीद है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 जुलाई 2017 17:57 IST
शाओमी ने इस साल कई डिवाइस लॉन्च किए हैं और रेवेन्यू की बात करें तो पहली छमाही कंपनी के लिए अच्छी रही है। अब, कंपनी ने 11 जुलाई को एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है। और टीज़र व स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कंपनी द्वारा शाओमी मी 6 प्लस लॉन्च करने की उम्मीद है।

शाओमी स्टोर के आधिकारिक वीबपो अकाउंट पर, कंपनी ने 11 जुलाई को एक नया डिवाइस लॉन्च करने का ऐलान किया। शाओमी ने एक टीज़र पोस्टर पब्लिश किया जिससे खुलासा होता है कि आने वाले स्मार्टफोन में एक 6 जीबी रैम दिया जाएगा। इस तरह के स्पेसिफिकेशन इस साल लॉन्च हुए सभी फ्लैगशिप स्तर के स्मार्टफोन जैसे मी 6 और मी मिक्स स्मार्टफोन में देखे गए। इससे संकेत मिलते हैं कि नए स्मार्टफोन में भी दमदार स्पेसिफिकेशन दिए जाएंगे। इस लिस्टिंग को सबसे पहले गिज़्मोचाइना ने सार्वजनिक किया।
Advertisement

इसके अलावा, शाओमी ने स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी वाला एक वीडियो टीज़र भी जारी किया। जिससे आने वाले फोन के शाओमी मी 6 प्लस होने के संकेत मिलते हैं। टीज़र से खुलासा होता है कि फोन में एक स्नैपड्रैगन 800 सीरीज़ वाला प्रोसेसर,डीडीआर4 रैम और यूएफएस स्टोरेज होगी। वीडियो से संकेत मिलते हैं कि डिस्प्ले पहले से बड़ा होगा जिससे फोन के मी 6 प्लस फ्लैगशिप होने की उम्मीद है। फोन में एक 3डी ग्लास बॉडी और एक 4000 एमएएच की बैटरी होने का खुलासा हुआ है। कैमरे की बात करें तो, शाओमी मी 6 प्लस में एक 22 मेगापिक्सल का सेंसर हो सकता है जो 4के रिकॉर्डिंग सपोर्ट के अलावा एक स्मार्ट ब्यूटी मोड के साथ आएगा।

शाओमी मी 6 प्लस के बारे में पहले भी लीक में जानकारी सामने आई है। और इस नई जानकारी से फोन के लॉन्च होने की उम्मीदें एक बार फिर जग गईं हैं। बहरहाल, शाओमी द्वारा शाओमी मी मिक्स 2 स्मार्टफोन भी लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में एक बेंचमार्क साइट पर फोन की जानकारी लीक हो गई है। फोन में 6 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होने का खुलासा हुआ था। शाओमी मी मिक्स 2 में भी बड़ा बेज़ेल लेस 6.4 इंच क्वाडएचडी डिस्प्ले होने की उम्मीद है जिसका रिज़ॉल्यूशन 1440x2540 पिक्सल होगा। फोन में 19 मेगापिक्सल का रियर और 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में एक 4500 एमएएच की बैटरी होने की भी उम्मीद है। हालांकि, अभी ये सभी जानकारियां ख़बरों पर ही आधारित है और शाओमी द्वारा कोई आधिकारिक जानकारी का खुलासा मंगलवार को ही किया जाएगा।
Advertisement

शाओमी द्वारा 16 अगस्त से पहले मीयूआई 9 भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है और नए स्मार्टफोन के साथ इसे भी पेश किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.