शाओमी मी मिक्स 2 में होगा स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर: रिपोर्ट

शाओमी मी मिक्स 2 में होगा स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर: रिपोर्ट
विज्ञापन
शाओमी ने अपन नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी 6 बुधवार को लॉन्च कर दिया।  बुधवार को हुए लॉन्च इवेंट में कंपनी द्वारा मी 6 के साथ मी 6 प्लस और मी मिक्स 2 स्मार्टफोन भी लॉन्च किए जाने की ख़बरें थीं। लेकिन कंपनी ने सिर्फ मी 6 ही लॉन्च किया।

अब एक रिपोर्ट में शाओमी के बहु-प्रतीक्षित मी मिक्स 2 स्मार्टफोन को थर्ड पार्टी ऑनलाइन रिटेलर ने लिस्ट कर दिया है। इस लिस्टिंग से आने वाले स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन का पता चला है। संकेत मिले हैं कि कंपनी जल्द ही इस बेज़ेल रहित स्मार्टफोन को पेश कर सकती है।

लिस्टिंग के मुताबिक, मी मिक्स 2 में एक स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 6.4 इंच क्वाडएचडी डिस्प्ले, 19 मेगापिक्सल रियर कैमरा और एक 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। इस डुअल-सिम हैंडसेट के एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलने की ख़बरें हैं। चूंकि यह लिस्टिंग एक थर्ड पार्टी ऑनलाइन रिटेलर ने की है, इसलिए उम्मीद है कि शाओमी मी मिक्स 2 के स्पेसिफिकेशन में आधिकारिक लॉन्च के समय बदलाव हो।

इसके अलावा, बुधवार को लॉन्च हुए शाओमी मी 6 के 11 कलर वेरिएंट में आने की ख़बरें हैं। शाओमी मी 6 को ब्लैक, व्हाइट और ब्लू कलर वेरिएंट के साथ एक लिमिटेड एडिशन सिल्वर कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। एक नई लीक के मुताबिक, मी 6 गोल्ड, ग्रे, पिंक, शैंपेन गोल्ड, डार्क ग्रे, चेरी ब्लॉसम और फ्रोस्टेड ब्लैक कलर वेरिएंट में भी उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीद है कि शाओमी आने वाले समय में मी 6 को ज़्यादा कलर वेरिएंट में पेश करे।

चीनी मार्केट में शाओमी मी 6 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,499 चीनी युआन (करीब 23,500 रुपये) है। वहीं, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 2,899 चीनी युआन (करीब 27,000 रुपये) में मिलेगा। इन दो वेरिएंट के अलावा शाओमी ने एक तीसरा वर्ज़न भी पेश किया जिसे मी 6 सेरामिक के नाम से जाना जाएगा। शाओमी मी 6 सेरामिक में कर्व्ड सेरामिक बॉडी है। इसकी कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 28,000 रुपये) है। यह 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। चीन में इस हैंडसेट की बिक्री 28 अप्रैल से शुरू होगी।

वहीं शाओमी मी 6 प्लस को लेकर ख़बरें रुकीं नहीं हैं। और अब मी 6 प्लस को 3सी सर्टिफकेशन लिस्टिंग में मॉडल नंबर 'एमडीई40' नाम से लिस्ट किया गया है। प्लेफुलड्रॉयड की रिपोर्ट के मुताबिक, लिस्टिंग से  इस स्मार्टफोन के बारे में बहुत कम जानकारी का पता चलता है। लेकिन मी  6 प्लस के लॉन्च की उम्मीद है। मशहूर चीनी विश्लेषक पैन जीयूटिंग का कहना है कि मी 6 प्लस को करीब दो महीनों के अंदर लॉन्च कर दिया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Mi 6 Price, Xiaomi Mi 6 Plus, Xiaomi Mi MIX 2, Mobiles
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बढ़ी RBI की चिंता, बैन लगाने पर जोर
  2. SIR Phase-III: Voter List में नाम है या कट गया? घर बैठे ऐसे करें चेक, पढ़ें पूरी गाइड
  3. फुल सिग्नल के बाद भी स्लो चल रहा इंटरनेट? ये फ्री सरकारी ऐप बताएगा आपके नेटवर्क का पूरा हाल
  4. TRAI से क्यों भिड़ गया Truecaller? स्पैम कॉल्स को लेकर छिड़ी नई बहस
  5. पृथ्वी का पड़ोसी मिल गया! अंतरिक्ष में धरती जैसे ग्रह का चला पता, मात्र 25 प्रकाशवर्ष है दूर ...
  6. Realme Narzo 100x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, 8,000mAh की बैटरी
  7. Jio और Airtel से आधी कीमत में सरकारी कंपनी दे रही 365 दिनों की वैधता वाला प्लान, डेली 2GB और अनलिमिटेड कॉलिंग
  8. iQOO Z11 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  9. विराट स्मार्टफोन के लिए Lava और Flipkart ने की साझेदारी, भारतीय टेक्नोलॉजी पर रहेगा फोकस
  10. Redmi Note 17 Pro लॉन्च होने जा रहा 14 जुलाई को, 9000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग जैसे फीचर्स, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »