शाओमी मी 6 में है कितना दम? जानें

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 8 मई 2017 11:56 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी मी 6 में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर का हुआ है इस्तेमाल
  • शाओमी मी 6 में 6 जीबी रैम दिए गए हैं
  • यह हैंडसेट अभी सिर्फ चीन में बिकता है
चीनी टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन शाओमी मी 6 को पिछले महीने बीजिंग में लॉन्च किया था। नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन और इसका सेरामिक वेरिएंट शुरुआत में सिर्फ चीनी मार्केट में मिलेगा। शाओमी मी 4 और शाओमी मी 5 के लिए भी कंपनी ने यही रणनीति अपनाई थी। कंपनी ने फिलहाल शाओमी मी 6 को भारत में लॉन्च करने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन गैजेट्स 360 को शाओमी मी 6 और शाओमी मी 6 सेरामिक वेरिएंट के साथ वक्त बिताने का मौका मिला है। पहली झलक में हमें यह फोन कैसा लगा? आइए बताते हैं।

शाओमी मी 6 कई लिहाज से मी 5 जैसा ही है, खासकर बनावट में। हालांकि, नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन चारों किनारों पर कर्व्ड ग्लास के कारण ज़्यादा पॉलिश्ड और प्रीमियम लगता है। इसके साथ स्टेनलीस स्टील वाले फ्रेम का भी इस्तेमाल हुआ है। शाओमी मी 6 में फिंगरप्रिंट सेंसर फ्रंट ग्लास के नीचे मौज़ूद है जो फोन को अलग पहचान देता है। शाओमी के अलावा फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ सैमसंग जैसी कंपनियों ने भी ऐसा ही प्रयोग किया है।


लॉन्च इवेंट में कंपनी ने दावा किया था कि स्टेनलीस स्टील कवर के कारण शाओमी मी 6 के खराब होने या टूटने का कम खतरा है। इसके अतिरिक्त मी 6 को पानी के छीटों से भी खतरा नहीं है। सिम ट्रे को पानी से डैमेज से बचाने के लिए सील किया गया है। हमें उम्मीद है कि फोन को उपलब्ध कराए जाने के बाद इसकी मजबूती के बारे में ज़्यादा जानकारी मिलेगी।

(पढ़ें: शाओमी मी 6 फ्लैगशिप स्मार्टफोन के 6 ख़ास फ़ीचर)

शाओमी ने अपने इस फोन के कर्व्ड ग्लास डिज़ाइन के बारे में भी बढ़-चढ़कर बताया है। हमारे विचार से डिवाइस प्रीमियम होने का एहसास देता है। हालांकि, आपको इसे बार-बार साफ करने की ज़रूरत पड़ेगी क्योंकि इस पर ऊंगलियों के निशान आसानी से पड़ जाते हैं।
 

7.5 मिलीमीटर मोटाई वाला शाओमी मी 6 अपने पुराने वेरिएंट से थोड़ा ही मोटा है। वहीं, 168 ग्राम का वज़न इसे शाओमी मी 5 की तुलना में ज़्यादा वज़नदार बनाता है। इसे एक हाथ से इस्तेमाल करने में कोई दिक्कत नहीं होती, हालांकि हमने पाया कि ग्लास फिनिश के कारण यह हाथों में फिसलता है। शाओमी मी 6 को ब्लैक, व्हाइट और ब्लू रंग में पेश किया गया है और हमें इस्तेमाल करने के लिए ब्लैक वेरिएंट मिला था।
Advertisement

सेरामिक वर्ज़न तो आम वेरिएंट से भी ज़्यादा वज़नदार है, लेकिन यह ज़्यादा प्रीमियत दिखता है। सेरामिक वर्ज़न में 18 कैरेट गोल्ड-प्लेटेड कैमरा रिम है। डिज़ाइन के अलावा आम शाओमी मी 6 और सेरामिक वर्ज़न में कोई अंतर नहीं है।

(पढ़ें: शाओमी मी 6 बनाम सैमसंग गैलेक्सी एस8 बनाम वनप्लस 3टी)
Advertisement

स्मार्टफोन में 5.15 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह ब्राइट और क्रिस्प है। व्यूइंग एंगल भी अच्छे हैं। हालांकि, यह फोन की सबसे बड़ी भी कमी साबित हो सकती है। खासकर सैमसंग गैलेक्सी एस8 और एलजी जी6 की तुलना में जो ज़्यादा रिज़ॉल्यूशन वाले बड़े डिस्प्ले के साथ आते हैं। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि शाओमी मी 6 की कीमत इन हैंडसेट की तुलना में लगभग आधी है।
Advertisement

शाओमी मी 6 कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसमें कोई 3.5 एमएम ऑडियो सॉकेट नहीं है। यूज़र रिटेल बॉक्स के साथ यूएसबी टाइप-सी टू 3.5 एमएम एडपटर दिए जाने की उम्मीद कर सकते हैं। पावर और वॉल्यूम बटन दायीं तरफ हैं, व सिम ट्रे बायीं तरफ।

शाओमी मी 6 की सबसे अहम खासियत 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं। इसी सेटअप का इस्तेमाल आईफोन 7 प्लस में भी किया गया है। एक कैमरे में वाइड एंगल लेंस है और दूसरे में टेलीफोटो लेंस। रियर कैमरे में फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस और चार एक्सिस वाली एंटी शेक तकनीक है। शाओमी मी 6 में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जो 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग की क्षमता से लैस है।
 

फोन के साथ बिताए सीमित समय में हमने पाया कि शाओमी मी 6 तेजी से फोकस करता है। डुअल मोड डिफॉल्ट मोड नहीं है, यानी कैमरा ऐप एक्टिव करने पर सिर्फ एक रियर कैमरा काम करता है। लेकिन डुअल कैमरा सेटअप को एक टैप के साथ एक्टिव किया जा सकता है। डुअल मोड चुनने पर फोन बैकग्राउंड को ब्लर करके तस्वीरें ले सकता है। हालांकि, ऐप बार-बार यह कहता है कि मुख्य सब्जेक्ट को कैमरे से 2 मीटर से ज़्यादा दूर नहीं होना चाहिए। फोन के साथ बिताए सीमित समय में हमने पाया कि पोर्ट्रेट मोड में ली गई तस्वीरें अच्छी आईं। इनमें सब्जेक्ट साफ-सुथरी थीं और बैकग्राउंड ब्लर। सेंपल शॉट कलर और डिटेल के मामले में बेहतरीन थे। मी 6 के कैमरे की परफॉर्मेंस कम रोशनी में भी अच्छी थी। फ्रंट कैमरा भी ठीक-ठाक था। कम रोशनी में भी हम खूबसूरत सेल्फी लेने में कामयाब रहे। कैमरा ऐप में एक ब्यूटीफाई फ़ीचर है जो सेल्फी को बेहतर बनाता है। कैमरे की परफॉर्मेंस के बारे में हम विस्तार से इस हैंडसेट को रिव्यू करने के बाद ही लिखेंगे।

शाओमी मी 6 एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर आधारित मीयूआई 8 पर चलेगा। इंटरफेस पहले की तुलना में ज़्यादा साफ-सुथरा है। स्प्लिट स्क्रीन मल्टीटास्किंग फ़ीचर को भी इंटरफेस में जगह मिली है। मी 6 स्मार्ट असिस्टेंट फ़ीचर के साथ आता है जिसको कस्टमाइज़ करना संभव है।

फ्लैगशिप स्मार्टफोन के टैग को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इस हैंडसेट में लेटेस्ट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.4 गीगाहर्ट्ज़ है। साथ में मौज़ूद है 6 जीबी रैम। सैमसंग गैलेक्सी एस8 के बाद स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ आने वाला यह दूसरा स्मार्टफोन है। फोन ने टच इनपुट पर तेजी से रिस्पॉन्स दिया। इसके बाद बिताए गए सीमित समय में हमने पाया कि यह तेजी से रिस्पॉन्स देता है।
 

शाओमी मी 6 को 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज में लॉन्च किया गया है। और माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट नहीं है। डुअल सिम स्मार्टफोन वीओएलटीई को सपोर्ट करता है और दोनों सिम एलटीई से लैस होंगे। शाओमी मी 6 हैंडसेट ब्लूटूथ 5.0 के साथ आने वाला गैलेक्सी एस8 के बाद दूसरा स्मार्टफोन है। रिव्यू के बाद ही शाओमी मी 6 की परफॉर्मेंस के बारे में विस्तार से लिखना उचित होगा।

हमारे विचार
शाओमी ने अभी तक मी 6 को भारत में लॉन्च करने के संबंध में कोई योजना नहीं बनाई है। हालांकि, कंपनी के एक प्रतिनिधि ने गैजेट्स 360 को बताया कि इस हैंडसेट को भारत में नहीं लॉन्च किए जाने वाली खबरें पूरी तरह से अफवाह हैं। हम शाओमी मी 6 की कीमत भारत में भी चीनी दाम के आसपास होने की उम्मीद कर रहे हैं। यहां पर कंपनी की सीधी भिड़ंत वनप्लस 3टी से होगी।

शाओमी मी 6 अगर जल्द ही भारत में लॉन्च होता है तो यह भारत में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। हालांकि, अभी इंतज़ार के अलावा कोई और विकल्प नहीं है।

चीनी मार्केट में शाओमी मी 6 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,499 चीनी युआन (करीब 23,500 रुपये) है। वहीं, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 2,899 चीनी युआन (करीब 27,000 रुपये) में मिलेगा। इन दो वेरिएंट के अलावा शाओमी ने एक तीसरा वर्ज़न भी पेश किया जिसे मी 6 सेरामिक के नाम से जाना जाएगा। शाओमी मी 6 सेरामिक में कर्व्ड सेरामिक बॉडी है। इसकी कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 28,000 रुपये) है। यह 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.15 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3350 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Mi 6, Xiaomi Mi 6 Launch, Xiaomi Mi 6 First Look
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  2. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  3. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  4. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  5. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  6. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
  7. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  8. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  9. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  10. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.