शाओमी मी 5एस के टीज़र में दमदार परफॉर्मेंस का दावा

शाओमी मी 5एस के टीज़र में दमदार परफॉर्मेंस का दावा
विज्ञापन
शाओमी ने अपने आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी 5एस का नया टीज़र जारी कर दिया है। पिछले कई दिनों से मी5 एस को लेकर लगातार लीक में खुलासे हो रहे हैं। शाओमी मी5एस कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी 5 का ज्यादा दमदार वेरिएंट हो सकता है। इस टीज़र में कंपनी ने डिवाइस के अंतुतू परफॉर्मेंस के स्कोर का जिक्र किया है।

शाओमी द्वारा जारी किए गए टीज़र में एक सवाल भी लिखा है, ''परफॉर्मेंस के अलावा शाओमी __एस में नई हाई-एंड टेक्नोलॉजी क्या है?'' इस टीज़र में 1,64,119 अंतुतू स्कोर भी लिखा हुआ है। यह डिवाइस का अंतुतू परफॉर्मेंस स्कोर है।

इस टीज़र से शाओमी मी 5एस में क्वालकॉम का अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इसके अलावा इस फोन में ऐप्पल आईफोन जैसी 3डी टच टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है। इस डिवाइस के 27 सितंबर को लॉन्च होने की उम्मीद है। शाओमी 27 सितंबर चीन में एक इवेंट आयोजित कर रही है।

याद दिला दें, पिछले लीक की बात करें तो शाओमी मी 5एस में एक 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन स्क्रीन हो सकता है। इस फोन में 64-बिट स्नैपड्रैगन 821 क्वाड-कोर प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू दिया जा सकता है। फोन में 6 जीबी रैम हो सकता है। वहीं इस में 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन के एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारिक मीयूआई 8 रॉम पर चलनेकी उम्मीद है। यह फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आएगा।

इससे पहले मी 5एस की रेंडर इमेज लीक हुईं थीं जिसमें हैंडसेट का काले रंग का वेरिएंट नज़र आ रहा है। और सबसे अहम खुलासा डुअल कैमरा सेटअप को लेकर हुआ है। आपको बता दें कि पिछले महीने एक रिपोर्ट में इस चीनी कंपनी द्वारा सैमसंग के डुअल-कैमरा मॉड्यूल खरीदने की जानकारी दी गई थी। सैमसंग इस मॉड्यूल का इस्तेमाल अपने आगामी फोन में करने वाली है। ऐसे में मी 5एस में डुअल कैमरा सेटअप होने की संभावना को नकारा नहीं जा सकता।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , xiaomi, xiaomi mi 5s, xiaomi mi 5s teaser
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio यूजर्स के लिए अलर्ट! मोबाइल रीचार्ज खत्म हुआ तो बंद हो जाएगी सर्विस?
  2. Nvidia के CEO की पोस्ट पर वापसी की कोशिश में जुटे Jensen Huang
  3. Vivo Pad FE के जल्द लॉन्च की तैयारी, NCC पर हुई लिस्टिंग
  4. iPhone 18 कब होगा पेश, कैसे होंगे फीचर्स और डिजाइन, कितनी होगी कीमत जानें सबकुछ
  5. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च के लिए तैयार, 50MP कैमरा के साथ डिजाइन आया सामने
  6. Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: डेली 2GB इंटरनेट वाला कौन सा प्लान है ज्यादा फायदेमंद
  7. Airtel यूजर्स को ₹30,000 से ज्यादा के फायदे, फ्री मूवी टिकट और iPhones पर भारी बचत भी!
  8. इलेक्ट्रिक कार खरीदने का है प्लान तो जानें कैसे होंगे फायदे?
  9. Samsung ने बढ़ाए अपने 3 सस्ते 5G फोन के दाम, ₹2 हजार तक महंगे हुए ये मॉडल!
  10. Samsung Galaxy S26 vs Samsung Galaxy S25 vs Samsung Galaxy S24: कौन सा फोन रहेगा फिट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »