शाओमी मी 5एस प्लस लॉन्च, इसमें हैं 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 27 सितंबर 2016 16:28 IST
शाओमी ने मंगलवार को चीन में आयोजित एक इवेंट में अपने नए मी 5एस प्लस स्मार्टफोन को लॉन्च किया। गौर करने वाली बात है कि इसी इवेंट में शाओमी मी 5एस स्मार्टफोन को भी पेश किया गया था। शाओमी मी 5एस प्लस की सबसे अहम खासियत डुअल रियर कैमरा सेटअप और स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर है। यह हैंडसेट गोल्ड, डार्क ग्रे, सिल्वर और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

शाओमी मी 5एस प्लस में दो वेरिएंट पेश किए गए हैं जो रैम और स्टोरेज पर आधारित हैं। एक वेरिएंट में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है व दूसरे वेरिएंट में 6 जीबी रैम और 128 स्टोरेज। शाओमी मी 5एस प्लस का 4 जीबी रैम वाला वेरिएंट 2,299 चीनी युआन (करीब 22,900 रुपये) और 6 जीबी रैम वाला वेरिएंट 2,599 चीनी युआन (करीब 26,000 रुपये) में मिलेगा। इस स्मार्टफोन को चीनी मार्केट में गुरुवार से उपलब्ध करा दिया जाएगा। भारत में लॉन्च करने के बारे में अभी कुछ नहीं बताया गया है।
Advertisement

शाओमी मी 5एस प्लस में 5.7 इंच का फुल-एचडी (1920×1080 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड स्क्रीन मौजूद है। इसमें 2.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। हैंडसेट में रियर हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। कंपनी का कहना है कि ग्लास के नीचे मौजूद रहने के कारण सेंसर इस्तेमाल के साथ खराब नहीं होगा।

शाओमी के इस फोन में दो रियर कैमरे मौजूद हैं। दोनों ही सेंसर 13 मेगापिक्सल के हैं। एक कलर सेंसर है तो दूसरा ब्लैक एंड व्हाइट। फ्रंट कैमरे का सेंसर 4 मेगापिक्सल का है जो पीडीएएफ ऑटोफोकस से लैस है।
Advertisement

कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, एनएफसी, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी4.2 और जीपीएस/ ए-जीपीएस शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर और मैगनेटोमीटर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

4-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3800 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  2. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  9. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.