शाओमी एमआई 5 में अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर होने का दावा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2015 18:49 IST
अब तक कई ऐसी रिपोर्ट आ चुकी हैं जिनमें दावा किया गया है कि शाओमी का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन एमआई 5 फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएगा। इस स्मार्टफोन के नवंबर में लॉन्च किए जाने की संभावना है। ताजा जानकारी के मुताबिक, कंपनी अपने डिवाइस में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन सेंसर आईडी फिंगरप्रिंट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगी। इसके अलावा कयास लगाए जा रहे हैं कि शाओमी अपने एमआई नोट का नया वर्ज़न भी लॉन्च कर सकती है।

एक टिप्सटर ने अपने वीबो अकाउंट के जरिए दावा किया कि शाओमी के एमआई 5 स्मार्टफोन में ''अल्टासॉनिक फिंगरप्रिंट रिकॉग्निशन'' होगा जिसे क्वालकॉम ने इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया था। याद रहे कि क्वालकॉम ने अपने नए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट रिकॉग्निशन सिस्टम को इस साल मोबाइल वर्ल्ड कॉंग्रेस में पेश किया था।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी एमआई 5 स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर पर चलने वाला पहला हैंडसेट होगा। डिवाइस में 4 जीबी का रैम और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू भी मौजूद होगा। हैंडसेट में 5.3 इंच के क्यूएचडी (1440x2560 पिक्सल) रिजॉल्यूशन डिस्प्ले होने की बात कही जा रही है। स्मार्टफोन 16 जीबी या 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट में आएगा और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट नहीं मौजूद होगा। दावा किया गया है कि स्मार्टफोन में डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा और 3030 एमएएच की बैटरी भी। फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के लिए भी सपोर्ट मौजूद होने की जानकारी सामने आई है।

दूसरी तरफ, शाओमी अगले महीने अपने एमआई नोट का सेकेंड जेनरेशन डिवाइस भी पेश कर सकती है। इसे शाओमी एमआई नोट 2 का नाम दिया जा रहा है। दावा किया गया है कि इसके स्पेसिफिकेशन हाई-एंड डिवाइस वाले होंगे। स्मार्टफोन में क्यूएचडी डिस्प्ले, 4 जीबी का रैम, 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज, 16 मेगापिक्सल का कैमरा और एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर बेस्ड एमआईयूआई रॉम होने की जानकारी दी गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  2. भारतीय मार्केट में Google ला रहा है बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर, लॉन्च से पहले Amazon पर हुआ लिस्ट
  3. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  2. Samsung Galaxy Unpacked 2026: ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव, ये फोन होंगे लॉन्च
  3. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
  4. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  5. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  6. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  7. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  8. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  9. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  10. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.