शाओमी एमआई5 और एमआई5 प्लस आधिकारिक लॉन्च से पहले हुए ऑनलाइन लिस्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 फरवरी 2016 11:47 IST
शाओमी का बहु-प्रतीक्षित फ्लैगशिप स्मार्टफोन एमआई5 बुधवार को चीन में एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। चीनी कंपनी ने पुष्टि की है कि बर्सिलोना में चल रहे एमडब्ल्यूसी 2016 ट्रेड शो में भी बुधवार को ही चुनिंदा पत्रकारों के लिए मीडिया प्रिव्यू आयोजित करने वाली है।

लॉन्च इवेंट से कुछ घंटे पहले ही शाओमी एमआई5 को एक थर्ड पार्टी ऑनलाइन रिटेलर ने शाओमीडिवाइस (वाया जीएसएमअरीना) पर लिस्ट कर दिया है। ना केवल एमआई5 बल्कि एमआई5 प्लस को भी इसकी कीमत के साथ लिस्ट कर दिया गया है।

इस रिटेलर के मुताबिक, 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले एमआई5 वेरिएंट की कीमत लगभग 34 हजार रुपये (499 डॉलर) और 64 जीबी वेरिएंट की कीमत करीब 41 हजार रुपये (500 डॉलर) है। हालांकि, यह थर्ड पार्टी रिटेलर द्वारा जारी की गई कीमत है इसलिए जबतक आधिकारिक लॉन्च नहीं हो जाता तब तक इसकी पुष्टि होना संभव नहीं है।

स्मार्टफोन में 5.2 इंच का क्वाडएचडी रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट, 4 जीबी रैम, 16 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज, 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने का दावा किया जा रहा है। लिस्टिंग के अनुसार यह स्मार्टफोन गोल्ड, व्हाइट और ब्लैक कलर में मिलेगा।
Advertisement

वहीं एमआई5 प्लस में भी एमआई 5 जैसे स्पेसिफिकेशन ही है। सबसे बड़ा फर्क एमआई5 में 5.7 इंच की क्वाडएचडी डिस्प्ले का है।
Advertisement

शाओमी एमआई5 के दो मेमोरी और स्टोरेज वेरिएंट में आने की खबरे हैं। 3जीबी रैम के साथ 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज हो सकती है। फोन के क्विक चार्ज 3.0 फीचर के साथ आने की उम्मीद है। इसके साथ ही इसमें प्रेसर-सेंसिटिव टचस्क्रीन (ऐप्पल की 3डी टच स्क्रीन की तरह) भी हो सकती है। गौर करने वाली बात है कि जियोनी ने अपने नए स्मार्टफोन एस8 में भी 3डी टच टेक्नोलॉजी दी है।

इसमें 3600 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज़ 3.0 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी। यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित एमआईयूआई 7 ओएस पर चलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.