• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • जियोनी ने लॉन्च किया '3डी टच' और 'डुअल व्हाट्सएप' जैसे फीचर वाला स्मार्टफोन एस8

जियोनी ने लॉन्च किया '3डी टच' और 'डुअल व्हाट्सएप' जैसे फीचर वाला स्मार्टफोन एस8

जियोनी ने लॉन्च किया '3डी टच' और 'डुअल व्हाट्सएप' जैसे फीचर वाला स्मार्टफोन एस8
विज्ञापन
जियोनी ने अपने नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन स्पेन में चल रहे ट्रेड शो एमडब्ल्यूसी 2016 में सोमवार को लॉन्च कर दिया। कंपनी ने लॉन्च इवेंट में अपने नए लोगो और टैगलाइन का भी खुलासा किया। कंपनी की नई टैगलाइन है 'मेक स्माइल्स'।

जियोनी एस8 की कीमत लगभग 34 हजार रुपये रखी गई है। यह स्मार्टफोन मार्च से बाजार में मिलना शुरू हो जाएगा। फोन रोज गोल्ड, सिल्वर और गोल्ड कलर में उपलब्ध होगा।

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 3डी टच प्रेसर सेंसिटिव डिस्प्ले फीचर है (ऐप्पल के आईफोन में भी यह फीचर उपलब्ध है), उम्मीद की जा रही है कि यह ऐप्पल आईफोन की तरह ही काम करेगा। कंपनी का कहना है कि इस स्मार्टफोन में एक एप्लिकेशन को टच करने, उसके प्रिव्यू और एप्लिकेशन को चलाने के लिए 3डी टच का शानदार अनुभव मिलेगा।

इसका दूसरा ध्यान खींचने वाला फीचर इसका मेटल डिजाइन है। स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले है। फोन की चौंड़ाई 74.9 मिलीमीटर है। चीनी कंपनी जियोनी के मुताबिक, 5.5 इंच के स्क्रीन वाले फोन में यह सबसे कम चौंड़ाई वाला फोन है। जियोनी ने आगे बताया कि एस8 स्मार्टफोन में डिस्प्ले की मोटाई सिर्फ 0.693 मिलीमीटर है।

स्मार्टफोन एस8 4जी+ कनेक्टिविटी से लैस है और डुअल सिम (माइक्रो सिम) सपोर्ट करता है। जियोनी ने लॉन्च में बताया कि इस स्मार्ट फोन में 'डुअल व्हाट्सएप' और 'डुअल वीचैट' जैसे खास फीचर हैं। इसका मतलब है कि यूजर इस स्मार्टफोन में एक वक्त पर दो अलग-अलग अकाउंट से दो व्हाट्सएप चला पाएंगे। एस8 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित एमिगो 3.2 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है।

फोन में 5.5 इंच का फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है. फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी10 प्रोसेसर है। 4 जीबी की दमदार रैम है।

कैमरे की बात करें तो जियोनी के इस फ्लैगशिप में एफ/1.8 अपर्चर, पीडीएएफ, लेजर ऑटोफोकस और एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। कंपनी का दावा है कि एस8 के कैमरे को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह टेक्सट रिकगनाइजेशन (ओसीआर) जैसे अंग्रेजी और चीनी सपोर्ट करेगा। वीडियो रिकॉर्डिंग के वक्त भी टाइम लैप्स और स्लो मोशन जैसे ब्यूटी फीचर दिये गए हैं। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

जियोनी एस8 में 3000 एमएएच की बैटरी है। यह डुअल 4जी, एफडीडी और टीडीडी, 7मोड और 14 बैंड को सपोर्ट करता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »