शाओमी एमआई 4आई स्मार्टफोन का 16 जीबी वेरिएंट हुआ 1,000 रुपये सस्ता

शाओमी एमआई 4आई स्मार्टफोन का 16 जीबी वेरिएंट हुआ 1,000 रुपये सस्ता
विज्ञापन
अगर आप शाओमी एमआई 4आई स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। इस हैंडसेट का 16 जीबी वर्ज़न 17 नवंबर की मध्यरात्रि से 11,999 रुपये में मिलेगा। गौरतलब है कि इस हैंडसेट को अप्रैल महीने के अंत में 12,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने हैंडसेट की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की है।

शाओमी इंडिया ने इस कटौती की जानकारी ट्वीट करके दी। कंपनी ने ट्वीट किया, ''17 नवंबर की मध्यरात्रि से एमआई 4आई का 16 जीबी वेरिएंट नई कीमत 11,999 रुपये में उपलब्ध होगा।'' इस स्मार्टफोन को खरीदने के लिए अब रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है। हैंडसेट बिना रजिस्ट्रेशन के Mi.com के अलावा ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट, स्नैपडील और अमेज़न इंडिया से खरीदा जा सकता है।

आपको बता दें कि मार्केट में एमआई 4आई स्मार्टफोन का 32 जीबी वेरिएंट 14,999 रुपये में उपलब्ध है।

याद रहे कि शाओमी एमआई 4आई यूनीबॉडी पोलीकार्बोनेट बिल्ड वाला फोन है। इसमें मैटे फिनिश के साथ एंटी-ग्रीज कोटिंग है। यह डुअल-सिम स्मार्टफोन 4जी एलटीई कनेक्टिविटी के साथ आता है और भारत में इस्तेमाल हो रहे एलटीई बैंड को सपोर्ट करता है। हैंडसेट में 5 इंच का फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) लेमिनेटेड ओजीएस कॉर्निंग कॉनकोर आईपीएस डिस्प्ले है। एमआई 4आई की पिक्सल डेनसिटी (घनत्व) 441 पीपीआई है और इसमें सनलाइट डिस्प्ले फीचर है, जो ज्यादा रोशनी में डिस्प्ले की विज़ब्लिटी को मैनेज करता है।

यह 6 भारतीय भाषाओं हिंदी, बंगाली, कन्नड़, तेलुगू, मलयालम और तमिल को भी सपोर्ट करता है। हैंडसेट में 64-बिट ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 615 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 405 जीपीयू इंटिग्रेटेड है और इसके अलावा है 2 जीबी का रैम। स्मार्टफोन में डुअल टोन फ्लैश के साथ एफ/2.0 एपरचर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। हैंडसेट 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। शाओमी एमआई 4आई की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है, जिसे एक्सपेंड नहीं किया जा सकता। हैंडसेट 3120 एमएएच की बैटरी के साथ आता है और इसमें क्विक चार्जिंग फीचर भी है। फोन की बैटरी एक घंटे में 40 फीसदी और 3 घंटे में फुल चार्ज़ हो जाती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  2. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  3. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  4. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  5. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  6. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  7. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  8. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  9. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  10. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »