Xiaomi Mi 4i का 32GB मॉडल लॉन्च, कीमत 14,999 रुपये

Xiaomi Mi 4i का 32GB मॉडल लॉन्च, कीमत 14,999 रुपये
विज्ञापन
शाओमी इंडिया (Xiaomi India) ने भारत में एमआई 4आई (Mi 4i) स्मार्टफोन का 32GB वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। यह हैंडसेट 14,999 रुपये में मिलेगा। स्मार्टफोन की बिक्री 28 जुलाई को दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। शाओमी एमआई 4आई (Xiaomi Mi 4i) का 32GB मॉडल डार्क ग्रे कलर में उपलब्ध होगा।

लॉन्च की घोषणा करते हुए Xiaomi India ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर लिखा, "बर्थडे के जश्न की शुरुआत करते हुए हम Mi 4i 32GB पेश कर रहे हैं। अब स्टोरेज कैप्सिटी दोगुनी हो गई है और यह अब भी हमारा सबसे कॉम्पेक्ट इनोवेशन है।'' आपको बता दें कि Xiaomi ने पिछले साल 22 जुलाई को भारतीय मार्केट में कदम रखा था। कंपनी ने घोषणा की है कि 22-28 जुलाई के बीच वह हर दिन अपने कंज्यूमर को सरप्राइज देगी।

फिलहाल कंपनी ने यह नहीं बताया है कि Mi 4i 32GB स्मार्टफोन Mi.com पर मिलेगा या फिर इसे अन्य ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म से भी खरीदा जा सकेगा। खबर लिखे जाने के वक्त Mi 4i का 32GB मॉडल सिर्फ कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट था।

आपको बता दें कि Xiaomi Mi 4i को इसी साल 12,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इस डिवाइस में 16GB की इंटरनल स्टोरेज है, जिसे एक्सपेंड नहीं किया जा सकता। स्मार्टफोन में 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 pixels) OGS Corning Concore IPS डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन है 441i। यह एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप (Android 5.0 Lollipop) पर बेस्ड MIUI 6 पर चलता है। डिवाइस में 64-bit octa-core Snapdragon 615 प्रोसेसर, Adreno 405 GPU और 2GB का रैम (RAM) है। इसमें डुअल-टोन फ्लैश के साथ f/2.0 एपरचर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जबकि इसका फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। हैंडसेट में 3120mAh की बैटरी है।

पिछले महीने ही Xiaomi India ने Mi 4i स्मार्टफोन के डार्क ग्रे वेरिएंट को भारतीय मार्केट में पेश किया था। शुरुआत में यह स्मार्टफोन कंपनी की वेबसाइट Mi.com/in पर उपलब्ध था। ज्ञात हो कि यह पहला मौका था, जब कंपनी ने भारत में स्मार्टफोन की बिक्री अपनी वेबसाइट के जरिए शुरू की थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »