Xiaomi Mi 4i का 32GB वेरिएंट बुधवार को हो सकता है लॉन्च

Xiaomi Mi 4i का 32GB वेरिएंट बुधवार को हो सकता है लॉन्च
विज्ञापन
शाओमी (Xiaomi) बुधवार यानी 22 जुलाई को एमआई 4आई (Mi 4i) स्मार्टफोन का 32GB वेरिएंट भारत में पेश कर सकती है। गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने हैंडसेट के 16GB वेरिएंट को इस साल अप्रैल महीने में 12,999 रुपये में लॉन्च किया था।

चीन की इस स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने सोमवार को अपने फेसबुक पेज पर एक तस्वीर पोस्ट की। इस फोटो में माचिस की तीलियों का इस्तेमाल करके एक संदेश दिया गया है। इसमें लिखा है, "16" और फिर टेक्स्ट में लिखा है, "मूव 4 टू डबल (Move 4 to double)"। टीजर को देखकर तो ऐसा ही लगता है कि कंपनी Mi 4i का 32GB वेरिएंट लॉन्च करेगी। फिलहाल, कीमत को लेकर कयास ही लगाए जा सकते हैं। शाओमी एमआई 4आई (Xiaomi Mi 4i) के 32GB वेरिएंट का लॉन्च कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट ह्यूगो बारा के उस बयान से मेल खाता है, जिसमें उन्होंने Mi 4i हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज बढ़ाने की बात की थी। इस प्रोडक्ट की लॉन्च तारीख भी कई मामलों में अहम है, क्योंकि कंपनी ने पिछले साल 22 जुलाई को ही भारतीय मार्केट में कदम रखा था।

इनबिल्ट स्टोरेज में बढ़ोतरी के बाद यूजर के पास मीडिया कंटेंट, डॉक्यूमेंट और अन्य फाइल को स्टोर करने के लिए ज्यादा स्पेस उपलब्ध होगा। मार्केट में मौजूद हैंडसेट का 16GB मॉडल माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट नहीं करता और यूजर सिर्फ 13GB स्पेस को ही एक्सेस कर सकते हैं। माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट नहीं होने के कारण लॉन्च के मौके पर Xiaomi Mi 4i हैंडसेट की आलोचना भी हुई थी, जिसका बचाव ह्यूगो बारा ने किया था।

उन्होंने कहा था, ''अच्छी परफॉर्मेंस के लिए हम नैतिक तौर पर एसडी कार्ड स्लॉट के खिलाफ हैं।'' ह्यूगो बारा का कहना था कि माइक्रोएसडी कार्ड कई बार फेल हो जाते हैं या फिर ठीक से काम नहीं करते। मार्केट में मिलने वाले सस्ते एसडी कार्ड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इनकी क्ववालिटी बेहद ही खराब होती है और ये स्लो भी होते हैं। ह्यूगो बारा के मुताबिक, कुछ एंड्रॉयड यूजर ने बताया है कि सस्ते माइक्रोएसडी कार्ड के कारण ऐप क्रैश हो जाते हैं और कई बार डेटा खोने का भी डर होता है।

आपको बता दें कि Xiaomi Mi 4i स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप (Android 5.0 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जिस पर MIUI 6 स्किन का इस्तेमाल किया गया है। डिवाइस में 5 इंच का फुल-एचडी IPS डिस्प्ले,  64-bit octa-core Snapdragon 615 प्रोसेसर, Adreno 405 GPU और 2GB का रैम (RAM) है। स्मार्टफोन 13 मेगापिक्सल के रियर और 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आता है। इसकी बैटरी 3120mAh की है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  2. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  3. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  4. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  5. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  6. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  7. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  8. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  9. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  10. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »