Mi 11 Ultra के रियर पैनल पर मिल सकता है छोटा डिस्प्ले, वीडियो ऑनलाइन लीक

मी 11 अल्ट्रा स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। शाओमी ने फिलहाल इस फोन के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। मी 11 स्मार्टफोन को हाल ही में ग्लोबली लॉन्च किया गया है, इससे पहले यह फोन दिसंबर 2020 में चीनी में लॉन्च हुआ था।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 12 फरवरी 2021 17:49 IST
ख़ास बातें
  • Mi 11 Ultra में मिल सकती है 67 वॉट वायर्ड व वायरलेस चार्जिंग
  • मी 11 अल्ट्रा स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस हो सकता है
  • 120X ज़ूम सपोर्ट मिलने की भी है जानकारी

फोन के बैक कैमरा बम्प पर लिखा है ‘120X Ultra Pixel AI Camera'

Mi 11 Ultra (आधिकारिक नाम नहीं है) का हैंड-ऑन वीडियो ऑनलाइन लीक हुआ था, जिसमें स्मार्टफोन का डिज़ाइन और कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी हासिल हुई है। यह फोन Mi 11 सीरीज़ का टॉप-टायर वेरिएंट हो सकता है, जिसमें फिलहाल वनीला Mi 11 मॉडल ही शामिल है। Xiaomi ने फिलहाल मी 11 अल्ट्रा से संबंधित किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन लीक हुई इस वीडियो में फोन की धांसू झलक देखने को मिल रही है। हालांकि, इस वीडियो को पोस्ट करने के बाद रिमूव कर दिया गया था, लेकिन बाद में इसका मिरर लिंक ऑनलाइन सामने आया। इस वीडियो में एक बड़ा कैमरा बम्प देखा जा सकता है, जिसमें ‘120X Ultra Pixel AI Camera' की जानकारी मिलती है।

यूट्यूबर Tech Buff ने कथित रूप से Mi 11 Ultra के दो वेरिएंट की वीडियो साझा की थी, लेकिन इसे तभी रिमूव भी कर दिया गया था। हालांकि, XDA Developers ने अपनी रिपोर्ट में इसका मिरर लिंक साझा किया है। इस वीडियो में मी 11 अल्ट्रा स्मार्टफोन के ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट देखने को मिले हैं। फोन के बैक पैनल पर एक बड़ा कैमरा मॉड्यूल देखा जा सकता है, जो कि फोन के पिछले हिस्से में लगभग आधी जगह लिया हुआ है। मॉड्यूल में तीन सेंसर शामिल है, दिलचस्प बात यह है कि इस मॉड्यूल में एक छोटी डिस्प्ले भी दी गई है जिसमें रियर कैमरा का प्रीव्यू देखा जा सकेगा। जिसका मतलब यह है कि आप इस रियर कैमरे के साथ सेल्फी भी ले सकेंगे।

फोन के ब्लैक मॉडल के कैमरा मॉड्यूल पर ‘120X, 12-120mm, 1:1.95-4.1' लिखा हुआ है, जबकि व्हाइट मॉड्यूल पर ‘120X Ultra Pixel AI Camera' लिखा है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि यह दो मॉडल अलग-अलग डिटेल्स के साथ क्यों दिए गए हैं, स्पष्टता  के लिए हमे थोड़ा इंतेज़ार करना पड़ेगा। यूट्यूबर का कहना है कि मी 11 अल्ट्रा में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का, 48 मेगापिक्सल क वाइड-एंगल लेंस और 48 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो ज़ूम लेंस शामिल होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होल-पंट कटआउट के साथ स्थित होगा।

Mi 11 Ultra में 6.58 इंच कर्व्ड ओलेड डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। इस फोन में आईपी68 वाटर रसिस्टेंस और 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। यूट्यूबर ने जानकारी दी है कि फोन में 67 वॉट वायर्ड चार्जिंग, 67 वॉट वायरलेस चार्जिंग और 10 वॉट रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। इसके स्पीकर Harman Kardon के होंगे, जो कि फोन के पीछे लिखा है। मी 11 अल्ट्रा के वॉटम में स्पीकर ग्रिल देखी जा सकती है।
Advertisement

मी 11 अल्ट्रा स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। शाओमी ने फिलहाल इस फोन के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। मी 11 स्मार्टफोन को हाल ही में ग्लोबली लॉन्च किया गया है, इससे पहले यह फोन दिसंबर 2020 में चीनी में लॉन्च हुआ था।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.81 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4,600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Mi 11 Ultra, Mi 11 Ultra Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  10. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  3. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  8. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  9. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  10. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.