Mi 11 सीरीज़ 29 दिसंबर को हो सकती है लॉन्च, कथित कैमरा सैम्पल आया सामने

Xiaomi Mi 10 सीरीज़ और Mi 10T सीरीज़ का फॉलो-अप होगा। मी 11 स्मार्टफोन लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसकी पुष्टि खुद शाओमी के को-फाउंडर और सीईओ Lei Jun ने की थी।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2020 13:51 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi 11 सीरीज़ में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • मी 11 सीरीज़ के आधिकारिक लॉन्च तारीख फिलहाल सामने नहीं आई है
  • सीरीज़ में शामिल हो सकते हैं दो फोन Mi 11 और Mi 11 Pro

3C सर्टिफिकेशन साइट पर मिला 55 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट का इशारा

Xiaomi Mi 11 स्मार्टफोन 29 दिसंबर को लॉन्च हो सकता है, जिसका खुलासा लेटेस्ट रिपोर्ट के माध्यम से हुआ है। यह फोन Xiaomi Mi 10 सीरीज़ और Mi 10T सीरीज़ का फॉलो-अप होगा। मी 11 स्मार्टफोन लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसकी पुष्टि खुद शाओमी के को-फाउंडर और सीईओ Lei Jun ने की थी। इसके अलावा, मी 11 के कैमरा सैम्पल को Redmi के प्रोडक्ट डायरेक्टर Wang Teng Thomas द्वारा चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर साझा किया गया है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि यह फोन कब लॉन्च किया जाएगा, लेकिन पुरानी रिपोर्ट्स की मानें, तो इस फोन को साल के अंत तक पेश किया जा सकता है।

सूत्रों का हवाला देते हुए Gizmochina की रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi Mi 11 स्मार्टफोन को 29 दिसंबर को लॉन्च कर सकती है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि यह फोन का ग्लोबल लॉन्च होगा या फिर केवल चीनी लॉन्च। जहां कंपनी ने अभी फोन के आधिकारिक लॉन्च तारीख से संबंधित कोई खुलासा नहीं किया है, वहीं पुरानी रिपोर्ट बताती है कि मी 11 फोन को दिसंबर के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। माना जा रहा है कि मी 11 सीरीज़ में दो स्मार्टफोन शामिल होंगे, वो हैं वनीला Mi 11 और हाई एंड Mi 11 Pro स्मार्टफोन।
Advertisement

कैमरा सैम्पल की बात करें, तो Redmi के प्रोडक्ट डायरेक्टर Wang Teng Thomas ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर Xiaomi Technology Park – कंपनी के बीजिंग हेडक्वाटर की तस्वीर साझा की है। हालांकि, यह पोस्ट थॉमस के अन्य पोस्ट के विपरित हैं, इस तस्वीर में यह खुलासा नहीं किया गया है कि यह तस्वीर किस फोन से ली गई है, जिसके कारण माना जा रहा है कि इसे मी 11 से लिया गया है।

आपको बता दें, पिछले हफ्ते Mi 11 और Mi 11 Pro स्मार्टफोन कथित रूप से 3C सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुए थे, जिसमें इसके 55 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट का इशारा मिला था। इससे पहले मी 11 के कथित रेंडर्स सामने आए थे, जिसमें फोन का कर्व्ड डिस्प्ले, होल-पंच कटआउट डिज़ाइन और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिला था।
Advertisement

शाओमी मी 11 और मी 11 प्रो दोनों के स्पेसिफिकेशन व कीमत ऑनलाइन लीक हो चुके हैं, जिसके अनुसार इन फोन में 6 इंच के QHD+ एमोलेड डिस्प्ले और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट से फीचर होगा। इसके अलावा खबरें यह भी है कि इन स्मार्टफोन्स में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा, 5 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, दूसरी ओर मी 11 प्रो स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा इसमें 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल शूटर और 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर मिल सकता है।
Advertisement

Xiaomi Mi 11 की कीमत CNY 3,999 और 4,499 (लगभग 45,100 रुपये और 50,700 रुपये) के बीच हो सकती है। Xiaomi Mi 11 Pro की कीमत को लेकर कहा जा रहा है कि यह CNY 5,299 और 5,499 (लगभग 60,000 रुपये और 62,000 रुपये) के बीच होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Mi 11, Mi 11 Pro, Mi 11 Series, Redmi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.