Xiaomi ने Mi 10 को नए अवतार में किया पेश

कंपनी की चीनी वेबसाइट के अनुसार, फिलहाल Mi 10 का ग्रे वेरिएंट केवल चीन में ही उपलब्ध कराया जाएगा। देश में इसके 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 3,999 चीनी युआन (लगभग 43,350 रुपये) है।

Xiaomi ने Mi 10 को नए अवतार में किया पेश

Xiaomi Mi 10 की भारत में कीमत 49,999 रुपये से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • Mi 10 को चीन में तीन रंगों के साथ लॉन्च किया गया था
  • भारत में मी 10 के दो रंग विकल्प उपलब्ध है
  • नया ग्रे कलर वेरिएंट फिलहाल केवल चीन में लॉन्च किया गया है
विज्ञापन
Mi 10 को एक नया ग्रे कलर वेरिएंट मिला है। यह फोन का चौथा रंग है। इससे पहले कंपनी इस फोन को चीन में मूल रूप से तीन रंगों में लॉन्च कर चुकी है। भारत में इसके दो रंग के विकल्प मिलते हैं। याद दिला दें कि Xiaomi ने Mi 10 को भारत में मई में लॉन्च किया था। ग्रे रंग के इस वेरिएंट को 'कंट्री स्टाइल एलिगेंट ग्रे' (अनुवादित) नाम के साथ पेश किया गया है और इसमें मैट फिनिश मिलती है। नया कलर वेरिएंट केवल Mi 10 के साथ उपलब्ध है न कि Mi 10 Pro के साथ।
 

Mi 10 Grey variant price, availability

कंपनी की चीनी वेबसाइट के अनुसार, फिलहाल Mi 10 का ग्रे वेरिएंट केवल चीन में ही उपलब्ध कराया जाएगा। देश में इसके 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 3,999 चीनी युआन (लगभग 43,350 रुपये) है। फोन के दो और स्टोरेज विकल्प भी हैं, जिसमें 8 जीबी + 256 जीबी और 12 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट शामिल हैं।

चीन में ग्राहक इस फोन को तीन अन्य रंग विकल्पों में से भी चुन सकते हैं - टाइटेनियम सिल्वर ब्लैक (अनुवादित), आइस सी ब्लू (अनुवादित) और पीच गोल्ड (अनुवादित)।

भारत में Xiaomi Mi 10 हैंडसेट के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 49,999 रुपये में बेचा जाता है, जबकि 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 54,999 रुपये में बेचा जाता है। दोनों ही वेरिएंट कोरल ग्रीन और ट्वाइलाइट ग्रे रंग में बेचे जाते हैं।
 

Xiaomi Mi 10 specifications

डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट करने वाला मी 10 5जी एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 के साथ लॉन्च किया गया था, लेकिन अब इसे MIUI 12 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। फोन में 6.67-इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2340 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और एक होल-पंच कटआउट के साथ आता है। यह डिस्प्ले कर्व्ड एमोलेड पैनल के साथ आता है और इसमें 1,120 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस सपोर्ट मिलता है। Mi 10 का यह डिस्प्ले 5,000,000:1 कंट्रास्ट रेशियो के साथ आता है।

फोन में ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट शामिल है, जो 8 जीबी LPDDR5 रैम और 256 जीबी UFS 3.0 स्टोरेज के साथ आता है।

Mi 10 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है और यह कैमरा 7-एलीमेंट लेंस, 1/1.33-इंच सेंसर और OIS सपोर्ट के साथ आता है। सेटअप में अन्य कैमरा सेंसर्स की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस शामिल है, जो 123-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और f/2.4 अपर्चर के साथ आता है। अन्य दो कैमरे 2 मेगापिक्सेल रिजॉल्यूशन वाले हैं। यूज़र्स इस कैमरा सेटअप से 7,680 x 4,320 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20  मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Mi 10 में 4,780 एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई है, जो 30W वायर्ड चार्जिंग, 30W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Attractive design
  • Very good performance
  • Fast wireless charging
  • Good camera performance
  • Vivid 90Hz display
  • Speedy face recognition
  • कमियां
  • Fingerprint unlock isn’t quick
  • Gets hot easily
  • No IP rating
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4780 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi 10, Mi 10 5G
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »