Xiaomi Mi 8 SE का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च

Xiaomi Mi 8 SE के नए 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 2,299 चीनी युआन (करीब 23,100 रुपये) होगी। इसे शाओमी स्टोर की वेबसाइट पर जल्द ही उपलब्ध कराए जाने की बात कही गई है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 जुलाई 2018 16:59 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi 8 SE के इस वेरिएंट को चीन में किया गया है लॉन्च
  • शाओमी मी 8 एसई में एआई डुअल कैमरा है
  • फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सेंसर है Xiaomi Mi 8 SE में
Xiaomi ने इस साल मई महीने में चीनी मार्केट में Xiaomi Mi 8 और Xiaomi Mi 8 Explorer Edition के साथ Xiaomi Mi 8 SE को लॉन्च किया था। यह स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला फोन है। लॉन्च के वक्त शाओमी मी 8 एसई के दो वेरिएंट उपलब्ध कराए गए थे- 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज। हालांकि, चीनी कंपनी ने इस फोन के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उपलब्ध कराया गया है। ज़्यादा स्टोरेज वाले Xiaomi Mi 8 SE के इस वेरिएंट को चीनी वेबसाइट पर "coming soon" के साथ लिस्ट किया गया है।

कई शाओमी प्रशंसकों को 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट पसंद आएगा, क्योंकि Xiaomi Mi 8 SE में कोई माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं है। Xiaomi Mi 8 SE के नए 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 2,299 चीनी युआन (करीब 23,100 रुपये) होगी। इसे शाओमी स्टोर की वेबसाइट पर जल्द ही उपलब्ध कराए जाने की बात कही गई है। इस फोन को गोल्ड, डार्क ग्रे, ब्राइट रेड और ब्राइट ब्लू रंग में उपलब्ध होगा। शाओमी मी 8 एसई की कीमत 1,799 चीनी युआन (करीब 18,900 रुपये) से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट मिलेगा। 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 21,100 रुपये) है। इनबिल्ट स्टोरेज के अलावा शाओमी मी 8 एसई के इस वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन में पुराने वाले ही हैं।
 
 

Xiaomi Mi 8 SE स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Xiaomi Mi 8 SE कंपनी के अपने कस्टम रॉम मीयूआई 10 पर चलेगा। इस डुअल सिम फोन में 5.88 इंच का एमोलेड फुल-स्क्रीन एचडी+ (1080x2244 पिक्सल) डिस्प्ले है जिस पर 2.5डी ग्लास प्रोटेक्शन है। स्क्रीन पिक्सल डेनसिटी 423 पिक्सल प्रति इंच है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है। स्मार्टफोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इस प्रोसेसर के साथ आने वाला यह पहला हैंडसेट है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 616 इंटीग्रेटेड है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और यूज़र के पास रैम में दो विकल्प होंगे- 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम। बता दें कि फोन में कोई माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं है।
 
अब बात कैमरा सेटअप की। शाओमी मी 8 एसई में एआई डुअल कैमरा है। एक 12 मेगापिक्सल का सेंसर है और दूसरा 5 मेगापिक्सल का। कैमरा फीचर में एफ/1.9 अपर्चर, बोकेह मोड, पोर्ट्रेट मोड, मोनोक्रोम टैंप फ्लैश, एचडीआर एडजस्टमेंट, पनोरमा मोड, बर्स्ट मोड, फेसियल रिकग्निशन, डिमिंग टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन और कई एआई फीचर शामिल हैं। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सेंसर है जो एआई बैकग्राउंड बोकेह, स्मार्ट ब्यूटी फीचर, बिल्ट-इन फ्रंट सॉफ्ट लाइट, ऑटोमैटिक एचडीआर, 4के वीडियो कैपचर और स्लो मोशन के साथ आता है। Xiaomi Mi 8 SE की बैटरी 3120 एमएएच की है। इसके बारे में 269 घंटे के स्टैंडबाय टाइम का दावा है। बैटरी में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मौज़ूद है।
Advertisement

कनेक्टिविटी फीचर में ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, मीमो, जीपीएस,एजीपीएस, ग्लोनास, वीओएलटीई और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। शाओमी मी 8 एसई का डाइमेंशन 147.28x73.09x7.5 मिलीमीटर है और वज़न 164 ग्राम। जायरोस्कोप, एक्सेलेरोमीटर, कंपास, एंबियंट लाइट सेंसर, हॉल सेंसर, वाइब्रेशन सेंसर और इंफ्रारेड सेंसर इसका हिस्सा हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.88 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3120 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2244 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.