शाओमी के नए 20000 एमएएच मी पावर बैंक की कीमत है करीब 1450 रुपये

शाओमी के नए 20000 एमएएच मी पावर बैंक की कीमत है करीब 1450 रुपये
ख़ास बातें
  • इसकी कीमत 149 चीनी युआन (करीब 1,451 रुपये) है
  • नया पावर बैंक 2016 में शाओमी का आखिरी प्रोडक्ट हो सकता है
  • नया 20000 एमएएच मी पावर बैंक दिखने में पुराने वर्ज़न जैसा है
विज्ञापन
शाओमी ने पिछले साल के अंत में 20000 एमएएच का मी पावर बैंक लॉन्च किया था। इसे भारत में 2016 की शुरुआत में लॉन्च किया गया। अब चीन की इस टेक्नोलॉजी कंपनी ने शुक्रवार को 20000 एमएएच के पावर बैंक का अपडेटेड वर्ज़न लॉन्च किया। इसकी कीमत 149 चीनी युआन (करीब 1,451 रुपये) है और यह सफेद रंग में उपलब्ध है। नया पावर बैंक 2016 में शाओमी का आखिरी प्रोडक्ट हो सकता है। इसकी बिक्री 19 दिसंबर से शुरू होगी।

नया 20000 एमएएच मी पावर बैंक दिखने में पुराने वर्ज़न जैसा है। इसमें एबीएस प्लास्टिक बॉडी का इस्तेमाल हुआ है। आम तौर पर शाओमी के पावर बैंक एल्यूमीनियम बॉडी के साथ आते हैं। नए वर्ज़न के डाइमेंशन में कुछ बदलाव किए गए हैं। यह 135.5x67.6x23.9 मिलीमीटर है। पावर बैंक ज़्यादा कॉम्पेक्ट है, लेकिन पुराने वेरिएंट से ज़्यादा मोटा भी है।

20000 एमएएच मी पावर बैंक ज़्यादा डेनसिटी वाले लिथियम पॉलीमर बैटरी के साथ आता है। इसमें क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 और टू-वे फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट मौज़ूद है। पावर बैंक में दो यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं। इस पावर बैंक से लगभग सभी फोन और टैबलेट को चार्ज किया जा सकता है। यह लेटेस्ट ऐप्पल मैकबुक के साथ भी काम करेगा।

फिलहाल, 20000 एमएएच मी पावर बैंक को भारत में लॉन्च करने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, 20000mAh Mi Power Bank, Mi Power Bank, Power Bank, Mobiles
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »