Xiaomi आपका ये डेटा भेज रही है चीन, एक रिपोर्ट में दावा

रिसर्चर ने कहा कि उसकी पहचान और उसका निजी जीवन, इन खामियों के जरिए उजागर किया जा रहा है, जिन्हें Xiaomi ने जानबूझकर रेडमी फोन पर मौजूद सॉफ्टवेयर में जोड़ा है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 1 मई 2020 17:59 IST
ख़ास बातें
  • रिसर्चरों का दावा निजी ब्राउज़िंग डेटा जा रहा है रिमोट सर्वरों पर
  • ये रिमोट सर्वर सिंगापूर और रूस में स्थित, लेकिन होस्ट बींजिंग का
  • Xiaomi द्वारा सभी दावों का खंडन, कहा यूज़र्स की सुरक्षा अहम उद्देश्य

रिसर्चर का दावा Redmi Note 8, Mi 10, Redmi K20 समेत कई शाओमी फोन कर रहे हैं डेटा कलेक्ट


Xiaomi पर एक बार फिर आरोप लगाया गया है कि कंपनी चुपचाप यूज़र्स का डेटा रिमोट सर्वर पर भेज रहा है। सुरक्षा शोधकर्ताओं का दावा है कि चीनी कंपनी, जो भारत में स्मार्टफोन मार्केट की लीडर और ग्लोबल स्तर पर टॉप पांच स्मार्टफोन कंपनियों में शुमार है, अलीबाबा द्वारा होस्ट किए गए रिमोट सर्वरों में डेटा भेजने के लिए अपने फोन पर लूपहोल्स यानी कमियां छोड़ रही है। अन्य प्रीलोडेड ऐप्स के साथ ही Xiaomi के Redmi और Mi सीरीज़ फोन पर आने वाला डिफॉल्ट वेब ब्राउजर यूज़र्स की वेब हिस्ट्री को रिकॉर्ड कर रहा है, भले ही यूज़र ने ब्राउज़र में इंकॉग्निटो मोड (प्राइवेट टैब) खोल रखा हो। शाओमी ने दावों का खंडन किया है और कहा है कि यदि कंपनी कुछ अनाम ब्राउज़िंग डेटा को ट्रैक भी करती है, तो भी वह इसे किसी थर्ड-पार्टी के साथ साझा नहीं करती है।

Forbes की रिपोर्ट के मुताबिक, सिक्योरिटी रिसर्चर Gabi Cirlig और Andrew Tierney ने शाओमी फोन्स में कई लूपहोल्स ढूंढ़े हैं, जो कंपनी को यूज़र्स के डेटा को बिना किसी सहमति के हासिल करने में मदद करते हैं। Cirlig को पता चला है कि उनका Redmi Note 8 “फोन की गतिविधियों को ट्रैक कर रहा था और अलीबाबा द्वारा होस्ट किए गए रिमोट सर्वरों पर भेज रहा था।

रिसर्चर ने कहा कि उसकी पहचान और उसका निजी जीवन, इन खामियों के जरिए उजागर किया जा रहा है, जिन्हें Xiaomi ने जानबूझकर रेडमी फोन पर मौजूद सॉफ्टवेयर में जोड़ा है। इसके अलावा वह यह पता लगाने में सक्षम था कि कंपनी उस समय भी जानकारी रिकॉर्ड कर रही थी जब वह ब्राउज़र में गुप्त मोड का इस्तेमाल कर रहा था। ब्राउज़िंग डेटा के अलावा, Cirlig का रेडमी नोट 8 उसके द्वारा खोले गए फोल्डर और स्क्रीन स्पाइप की जानकारी को भी कथित तौर पर रिकॉर्ड कर रहा था। इसमें स्टेटस बार और सेटिंग्स पेज भी शामिल हैं। दावा किया गया है कि सभी डेटा को सिंगापुर और रूस में स्थित रिमोट सर्वरों में भेजा गया है और ये सभी सर्वर बीजिंग में रजिस्टर्ड वेब डोमेन द्वारा होस्ट किए जा रहे हैं, जहां शाओमी का हैडक्वाटर है।
Advertisement

Cirlig ने पाया कि सुरक्षा खामियां उसके Redmi Note 8 तक सीमित नहीं थीं और उसके अनुसार, कई शाओमी फोन में ये खामियां मौजूद हैं। वह Mi 10, Redmi K20 और Mi Mix 3 के फर्मवेयर डाउनलोड करके अपने इस दावे की पुष्टि करने में भी सक्षम रहा है। Cirlig की तरह, Tierney ने यह भी पाया कि Google Play पर उपलब्ध Mi Browser Pro और Mi Browser दोनों ही समान यूज़र डेटा को इक्ट्ठा कर रहे हैं। गूगल प्ले के आंकड़ों के अनुसार, दोनों ब्राउज़रों को 15 मिलियन यानी 1 करोड़ 50 लाख से अधिक बार डाउनलोड किया गया है।

Xiaomi ने सिक्योरिटी रिसर्चरों द्वारा किए गए दावों का खंडन किया है। Forbes को जवाब देते हुए Xiaomi ने कहा, "रिसर्च के दावे बेबुनियाद हैं।" यह भी कहा गया है कि प्राइवेसी और सिक्योरिटी कंपनी को लेकर कंपनी काफी गंभीर है। इसके अलावा कहा गया है कि कंपनी ब्राउज़र में गुप्त मोड के अंदर जानकारी एकत्र नहीं करती है। हालांकि यह साफ बताया गया है कि कंपनी यूज़र्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए "अज्ञात ब्राउज़िंग डेटा" को रिकॉर्ड करती है। यह भी साफ किया है कि कंपनी एकत्र किए डेटा को किसी स्टार्टअप या थर्ड-पार्टी से साझा नहीं करती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Data Theft
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  2. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  3. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  7. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  8. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  9. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  10. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.