शाओमी इंडिया ने लॉन्च किए कई नए प्रोडक्ट

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 22 जुलाई 2016 14:09 IST
चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी भारत में दो साल पूरे करने का जश्न सेल के जरिए मना रही है। तीन दिन तक चलने वाली इस सेल में शाओमी इंडिया कई प्रोडक्ट पर छूट दे रही है। कुछ हैंडसेट तो मात्र 1 रुपये में बेचे जा रहे हैं। इस बीच कंपनी ने भारत में कुछ नए प्रोडक्ट भी लॉन्च किए हैं, जैसे कि मी पावर बैंक, मी कैपसुल ईयरफोन और मी इन-ईयर हेडफोन प्रो गोल्ड वेरिएंट।

10000 एमएएच के मी पावर बैंक की कीमत 1,299 रुपये है और यह शाओमी इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध है। डिजाइन के लिहाज से यह दिखने में अन्य मी पावरबैंक जैसा ही है। इसमें एक यूएसबी पोर्ट, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, एलईडी लाइट और पावर बटन मौजूद हैं। इसका वज़न 207 ग्राम है और इसे पूरा चार्ज करने में करीब 5.5 घंटे का वक्त लगेगा। कंपनी का दावा है कि इस पावरबैंक की मदद से मी नोट की 3000 एमएएच की बैटरी को 2.1 बार पूरी तरह से चार्ज करना संभव है।

शाओमी ने इसके अलावा मी कैपसुल ईयरफोन को भी पेश किया है। इसकी कीमत 999 रुपये है। यह ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। यह ईयरफोन एक माइक्रोफोन और तीन बटन रिमोट के साथ आता है। कैपसुल के आकार के बड्स इस ईयरफोन की सबसे अहम खासियत बताई जा रही है। इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करने में दिक्कत नहीं होगी।

शाओमी ने अपने मी इन-ईयर हेडफोन्स प्रो का गोल्ड कलर वेरिएंट 1,799 रुपये में लॉन्च किया है। यह डुअल आरमैच्योर ड्राइवर्स और फुल मेटल कंसट्रक्शन से लैस है। चीन की यह कंपनी मी 5 के गोल्ड कलर वेरिएंट खरीदने वाले यूज़र को मी इन-ईयर हेडफोन प्रो (गोल्ड) मुफ्त में दे रही है।
Advertisement

इस सेल के तहत शाओमी मी 5 (ब्लैक और व्हाइट वेरिएंट), मी 4, और ब्लूटूथ स्पीकर पर छूट दी गई है। मी 5 को 22,999 रुपये, मी 4 को 10,999 रुपये और मी ब्लूटूथ स्पीकर को 1,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  10. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.