Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000mAh बैटरी वाला पावरबैंक, जानें कीमत

जैसे कि हमने बताया यह Apple PD 20 वॉट फास्ट चार्ज को सपोर्ट करता है, जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह iPhone 12 स्मार्टफोन को आधे घंटे के अंदर 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज करने की क्षमता रखता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 फरवरी 2021 10:33 IST
ख़ास बातें
  • IDMIX P10 Pro 10,000mAh power bank में मिलेगा छोटा डिस्प्ले भी
  • यह पावर बैंक MiFi सर्टिफाइड लाइटवेट इंटरफेस से लैस है
  • यह पावर बैंक एक साथ कर सकता है दो डिवाइस को चार्ज
Xiaomi ने चीन में अपने लेटेस्ट पावर बैंक से पर्दा उठा दिया है, जिसका नाम है IDMIX P10 Pro पावर बैंक। यह पावर बैंक 10,000 एमएएच बैटरी क्षमता से लैस है। 10,000 एमएएच वाला यह पावर बैंक एक साथ दो डिवाइस को चार्ज करने की क्षमता रखता है। इस पावर बैंक की खासियत यह भी है कि यह MiFi सर्टिफाइड लाइटवेट इंटरफेस से लैस है। इसमें Apple PD 20 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट भी मौजूद है, कंपनी का दावा है कि यह iPhone 12 स्मार्टफोन को आधे घंटे के अंदर 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज करने की क्षमता रखता है। डिज़ाइन की बात करें, तो इसमें एर्गोनोमिक डबल-साइड आर्क डिज़ाइन दिया गया है। वहीं, पावर बैंक के एक साइड में एक छोटा-सा डिस्प्ले दिया गया है, जो कि पावर बैंक बैटरी की जानकारी देता है।
 

IDMIX P10 Pro 10,000mAh power bank price

Xiaomi ने IDMIX P10 Pro 10,000mAh power bank को चीन में अपने Xiaomi Youpin प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया है। चीन में इस पावर बैंक की कीमत 199 yuan (लगभग 2,250 रुपये) है। जबकि इसके ग्रीन वर्ज़न को 189 yuan (लगभग 2,098 रुपये) में खरीदा जा सकता है। लॉन्च की जानकारी सबसे पहले gizmochina की रिपोर्ट में दी गई है।
 

IDMIX P10 Pro 10,000mAh power bank specifications, features

IDMIX P10 Pro 10,000mAh पावर बैंक... जैसे कि नाम से समझ आता है कि इस पावर बैंक में 10,000 एमएएच की बैटरी क्षमता मौजूद है। कंपनी का दावा है कि इस बैटरी क्षमता के साथ पावर बैंक के जरिए एक साथ दो डिवाइस को चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा यह पावर बैंक MiFi सर्टिफाइड लाइटवेट इंटरफेस से लैस है। वहीं, इस पावर बैंक में इनपुट व आउटपुट के लिए लाइटनिंग इनपुट पोर्ट और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। कंपनी ने जानकारी दी है कि डिवाइस को IDMIX ब्रांड MiFi द्वारा सर्टिफाइड लाइटनिंग केबल के साथ लगाने पर, इसे चार्ज किया जा सकता है।

जैसे कि हमने बताया यह Apple PD 20 वॉट फास्ट चार्ज को सपोर्ट करता है, जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह iPhone 12 स्मार्टफोन को आधे घंटे के अंदर 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज करने की क्षमता रखता है। इसके अलावा, इसमें Huawei SCP 22.5 वॉट फास्ट चार्ज का सपोर्ट भी मौजूद है।
Advertisement

डिज़ाइन की बात करें, तो इसमें एर्गोनोमिक डबल-साइड आर्क डिज़ाइन दिया गया है और इसका डायमेंशन 12.8mm है। वहीं, पावर बैंक की फ्रंट साइड में एक छोटा-सा डिस्प्ले दिया गया है, जो कि पावर बैंक की रियल-टाइम बैटरी पावर की जानकारी देता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  4. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  5. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  8. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.