शाओमी का दावा, तीन दिन में बेचे 5 लाख से ज्यादा स्मार्टफोन

शाओमी का दावा,  तीन दिन में बेचे 5 लाख से ज्यादा स्मार्टफोन
विज्ञापन
शाओमी इंडिया ने बुधवार को ऐलान किया कि कंपनी ने 1 से 3 अक्टूबर के बीच त्यौहारी सीज़न की सेल में पांच लाख स्मार्टफोन बेचे। चीनी स्मार्टफोन निर्माता शाओमी ने अमेज़न, स्नैपडील और फ्लिपकार्ट जैसी बड़ी कंपनियों की त्यौहारी सेल में पांच लाख से ज्यादा रेडमी और मी स्मार्टफोन बेचे।

मी इंडिया के लिए निश्चित तौर पर यह एक बड़ी उपलब्धि है। बिग बिलियन सेल के दौरान रेडमी 3एस और रेडमी 3एस प्राइम के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाले प्रोडक्ट रहे। जबकि अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल में रेडमी नोट 3 स्मार्टफोन सबसे ज्यादा बिका। अमेज़न की ग्रेट इंडियन सेल के दौरान इलेक्ट्रॉनिक कैटेगरी में शाओमी के छह प्रोडक्ट सबसे ज्यादा बिके। इनमें रेडमी नोट 3 (गोल्ड), रेडमी नोट 3 (ग्रे), मी बैंड 2 और 10,000 एमएएच का मी पावर बैक शामिल हैं।

शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु जैन ने ईमेल से भेजे गए एक बयान में कहा, ''हमें अपने फैंस, पार्टनर और कर्मचारियों के साथ यह उपलब्धि साझा करते हुए बहुत खुशी हो रही है। छह महीनों से ज्यादा की प्लानिंग और कड़ी मेहनत से हम इंडस्ट्री में यह नया बेंचमार्क हासिल कर पाएं हैं। पिछले साल हमने अक्टूबर में 30 दिन में 5 लाख से ज्यादा स्मार्टफोन बेचे थे और इस साल हमने तीन दिन में ही यह कामयाबी हासिल कर ली। हम मी फैंस का शुक्रिय अदा करते हैं।''

वहीं 2 अक्टूबर से शुरू हुई फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डे सेल को लेकर शाओमी का दावा है कि पहले दिन कंपनी के 80,000 प्रडक्ट बिके। फ्लिपकार्ट पर मी 4, रेडमी नोट 3, मी 5, मी मैक्स, रेडमी 3एस और रेडमी 3एस प्राइम स्मार्टफोन खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा कंपनी के मुताबिक शाओमी के रेडमी और मी फोन स्नैपडील की अनबॉक्स दीवाली सेल और टाटा क्लिक फेस्टोबर सेल में सबसे ज्यादा बिकने वाले प्रोडक्ट रहे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi mobile, Xiaomi smartphone
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  2. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  5. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  6. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  7. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  8. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  9. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  10. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »