Xiaomi Civi नई स्मार्टफोन सीरीज़ 27 सितंबर को होगी लॉन्च

Xiaomi Civi नाम से नई स्मार्टफोन सीरीज़ चीनी मार्केट में दस्तक देने जा रही है। कहा जा रहा है कि यह सीरीज़ खासतौर पर चीन में महिला ग्राहकों को टारगेट करेगी। ऑनलाइन लीक्स का हिस्सा बनने के बाद आज आखिरकार खुद कंपनी ने इस सीरीज़ को कंफर्म करते हुए इसकी लॉन्च तारीख से पर्दा उठा दिया है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 22 सितंबर 2021 11:30 IST
ख़ास बातें
  • 2107119DC मॉडल नंबर Xiaomi Civi फोन हो सकता है
  • फोन हो सकता है Xiaomi 11 Lite NE 5G का रीब्रांडेड वर्ज़न
  • चीन में 27 सितंबर को लॉन्च होगी नई सीरीज़
Xiaomi Civi नाम से नई स्मार्टफोन सीरीज़ चीनी मार्केट में दस्तक देने जा रही है। कहा जा रहा है कि यह सीरीज़ खासतौर पर चीन में महिला ग्राहकों को टारगेट करेगी। ऑनलाइन लीक्स का हिस्सा बनने के बाद आज आखिरकार खुद कंपनी ने इस सीरीज़ को कंफर्म करते हुए इसकी लॉन्च तारीख से पर्दा उठा दिया है। यह सीरीज़ चीन मे 27 सिंतबर को दोपहर 2 बजे लॉन्च की जाएगी। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल इस सीरीज़ में शामिल स्मार्टफोन व इसकी खूबियों की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

Gizmochina की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi ने अपने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर कंफर्म किया है कि Civi मोनिकर के साथ नई स्मार्टफोन सीरीज़ को 27 सितंबर दोपहर 2 बजे चीन में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इसके अलावा कंपनी ने सीरीज़ में शामिल स्मार्टफोन से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है और न ही इस सीरीज़ की खूबियों को लेकर कुछ कंफर्म किया है।

जैसे कि हमने कहा कंपनी के ऐलान से पहले भी यह नई सीरीज़ लीक्स का हिस्सा बनी हुई थी, जिसमें सीरीज़ के फोन से जुड़ी जानकारी लीक की गई थी। कहा जा रहा है कि यह नई सीरीज़ चीन में फीमेल ऑडियंस को टारगेट करने वाली है, जिसकी खासित होगी इसका शानदान डिज़ाइन और फोटोग्राफी फीचर्स।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कुछ समय पहले TENAA साइट पर लिस्ट हुए 2107119DC मॉडल नंबर Xiaomi Civi फोन हो सकता है। इस मॉडल नंबर का डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन Xiaomi 11 Lite NE 5G जैसे थे, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शाओमी सीवी फोन भी इसका रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकते हैं।
Advertisement
 

Xiaomi 11 Lite NE 5G specifications

शाओमी 11 लाइट एनई 5जी फोन में 6.55-इंच का full-HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) फ्लैट एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसके अलावा, यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 5 मेगापिक्सल का टेलीमैक्रो शूटर मौजूद है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.