Xiaomi Civi 5 Pro में मिलेगा 50MP Leica मेन कैमरा, 67W फास्ट चार्जिंग, मई के अंत में होगा लॉन्च!

फोन में 16 जीबी तक रैम देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 मई 2025 14:56 IST
ख़ास बातें
  • फोन Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट से लैस होगा।
  • साथ में 16 जीबी तक रैम देखने को मिल सकती है।
  • Civi 5 Pro में Leica Pure Optics कैमरा सिस्टम देखने को मिलेगा।

इस स्मार्टफोन में Leica ट्यून्ड रियर कैमरा आ सकता है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Civi 5 Pro फोन लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है कि फोन इस महीने यानी मई के अंत में लॉन्च होगा। कंपनी ने लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है लेकिन फोन के लिए कयास लगाए जा रहे हैं कि यह 22 मई को लॉन्च हो सकता है। Xiaomi Civi 5 Pro फोन में Leica Pure Optics सिस्टम देखने को मिलेगा। इसका मेन कैमरा f/1.63 अपर्चर का होगा जबकि अल्ट्रावाइड कैमरा f/2.2 अपर्चर का होगा। फोन में 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा भी आ सकता है जिसमें 60mm फोकल लेंथ देखने को मिल सकती है। फोन Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट से लैस होगा। जिसके साथ में 16 जीबी तक रैम देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं फोन के बारे में अन्य डिटेल।  

Xiaomi Civi 5 Pro फोन मई के अंत में लॉन्च होने जा रहा है। शाओमी के स्मार्टफोन डिविजन के हेड लू वीबिंग के अनुसार, Civi लाइनअप अब ट्रेंडी फ्लैगशिप से चलकर ऑल राउंड थिन और लाइट फ्लैगशिप की ओर बढ़ रहा है। यानी फोन पतला भी होगा और हल्का भी होने वाला है। फोन का कोडनेम Little 15 रखा (via) गया है। फोन को कंपनी मल्टीपल शेड्स में पेश कर सकती है जिसमें व्हाइट, ब्लैक, पर्पल, और बीज कलर आ सकते हैं। 

Xiaomi Civi 5 Pro में Leica Pure Optics कैमरा सिस्टम देखने को मिलेगा जिसमें राउंड कैमरा मॉड्यूल आ सकता है। इसका मेन कैमरा f/1.63 अपर्चर का होगा जबकि अल्ट्रावाइड कैमरा f/2.2 अपर्चर का होगा। फोन में 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा भी आ सकता है जिसमें 60mm फोकल लेंथ देखने को मिल सकती है। सेल्फी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। 

Xiaomi Civi 5 Pro को हाल ही में गीकबेंच लिस्टिंग में भी देखा गया था। बेंचमार्क लिस्टिंग में खुलासा हुआ था कि फोन में दमदार Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट होगा। इसमें कंपनी 16 जीबी की रैम दे सकती है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 15 के साथ बताया गया है। वहीं, फोन को 3C सर्टिफिकेशन में भी देखा गया है। इस लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन में 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट आ सकता है। अब देखना होगा कि लॉन्च से पहले कंपनी और कौन से खास फीचर्स का खुलासा इस फोन के लिए करती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  2. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  3. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  6. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  7. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  8. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.