Xiaomi Civi 5 Pro होगा 6000mAh बैटरी, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ अल्ट्रा स्लिम फोन, टीजर जारी

फोन में 6.55 इंच का माइक्रो कर्व्ड OLED डिस्प्ले होगा।

Xiaomi Civi 5 Pro होगा 6000mAh बैटरी, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ अल्ट्रा स्लिम फोन, टीजर जारी

Photo Credit: Thetechoutlook

Xiaomi Civi 5 Pro लॉन्च के करीब है

ख़ास बातें
  • कंपनी ने फोन के साथ 6000mAh की बैटरी टीज की है।
  • फोन में 6.55 इंच का माइक्रो कर्व्ड OLED डिस्प्ले होगा।
  • बेजल्स काफी पतले नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Xiaomi Civi 5 Pro लॉन्च के करीब है और फोन के स्पेसिफिकेशंस लगातार चर्चा में हैं। कंपनी ने फोन के लॉन्च से पहले अब इसके कई और टीजर्स को शियर किया है जो इसके मेन फीचर्स का खुलासा करते हैं। फोन में Snapdragon फ्लैगशिप लेवल दमदार चिपसेट मिलने वाला है। इसके अलावा यह बड़ी बैटरी से लैस होगा। फोन काफी स्लिम डिजाइन में नजर आ रहा है। आइए जानते हैं Xiaomi Civi 5 Pro के लेटेस्ट अपडेट।

Xiaomi Civi 5 Pro लेटेस्ट अपडेट में फोन के फीचर्स का खुलासा किया गया है। कंपनी ने Xiaomi Civi 5 Pro के ऑफिशयल टीजर्स जारी किए हैं। Xiaomi ने Weibo अकाउंट पर इन्हें शेयर (via) किया है। इनमें पता चलता है कि फोन Snapdragon 8s Gen 4 SoC से लैस होगा। इस चिपसेट की मदद से फोन की सीपीयू और जीपीयू परफॉर्मेंस में सुधार होगा। कंपनी ने फोन के साथ 6000mAh की बैटरी टीज की है। साथ में 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट बताया गया है। 

बड़ी बैटरी और दमदार चिपसेट के कारण फोन का कुछ गर्म होना भी लाजमी है। लेकिन कंपनी ने इसके लिए डेडीकेटेड हीट डिसिपेशन सिस्टम भी दिया है जो फोन को कूल रखेगा। डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 6.55 इंच का माइक्रो कर्व्ड OLED डिस्प्ले होगा। इसमें बेजल्स काफी पतले नजर आ रहे हैं। फोन मल्टीपल कलर्स में आने वाला है जिसमें पर्पल, पिंक, व्हाइट और ब्लैक शेड्स शामिल होंगे। 

कैमरा की बात करें तो हालिया रिपोर्ट में सामने आया था कि Xiaomi Civi 5 Pro में Leica Pure Optics कैमरा सिस्टम देखने को मिलेगा जिसमें राउंड कैमरा मॉड्यूल है। इसका मेन कैमरा f/1.63 अपर्चर का होगा जबकि अल्ट्रावाइड कैमरा f/2.2 अपर्चर का होगा। फोन में 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा भी आ सकता है जिसमें 60mm फोकल लेंथ देखने को मिल सकती है। सेल्फी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। 

फोन का डिजाइन यहां काफी आकर्षित करता है। यह बिल्ड में पतला है और केवल 7.45mm मोटाई के साथ आने वाला है। फोन की लॉन्च डेट का कंपनी ने अधिकारिक रूप से खुलासा नहीं किया है। लेकिन लीक्स की मानें तो फोन 22 मई को चीनी मार्केट में दस्तक देगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  2. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  3. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  4. Xiaomi 18 में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट
  6. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  7. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
  8. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  9. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  10. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »