• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Xiaomi Civi 3 में होंगे 32MP के दो सेल्फी कैमरा! Dimensity 8200 Ultra चिप के साथ 30 मई को होगा लॉन्च!

Xiaomi Civi 3 में होंगे 32MP के दो सेल्फी कैमरा! Dimensity 8200 Ultra चिप के साथ 30 मई को होगा लॉन्च!

Xiaomi Civi 3 फोन मई के अंत में लॉन्च किए जाने की खबर आ रही है।

Xiaomi Civi 3 में होंगे 32MP के दो सेल्फी कैमरा! Dimensity 8200 Ultra चिप के साथ 30 मई को होगा लॉन्च!

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Civi 3 को पिछले साल लॉन्च हुए Xiaomi Civi 2 (फोटो में) के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च किया जा रहा है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi Civi 3 चीन में 30 मई को पेश किया जा सकता है।
  • इसमें Dimensity 8200 Ultra चिपसेट देखने को मिलेगा।
  • इसमें फ्रंट में दो कैमरा आने की बात कही गई है।
विज्ञापन
Xiaomi की ओर से इसका अगला स्मार्टफोन Xiaomi Civi 3 चीन में 30 मई को पेश किया जा सकता है। इसमें Dimensity 8200 Ultra चिपसेट देखने को मिलेगा। बीते साल चीन में सितंबर में Xiaomi Civi 2 लॉन्च किया गया था, जिसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 SoC था। Xiaomi Civi 3 इसके सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया जा रहा है। इस फोन में 12 जीबी तक रैम देखने को मिल सकती है। अब लेटेस्ट लीक में इस फोन के कुछ और स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं। आइए विस्तार से जानते हैं। 

Xiaomi Civi 3 फोन मई के अंत में लॉन्च किए जाने की खबर आ रही है। कंपनी ने हाल ही में फोन के अंदर Dimensity 8200-Ultra चिपसेट होने की पुष्टि कर दी थी। अब टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन की ओर से Weibo पोस्ट में कुछ और स्पेसिफिकेशन रिवील किए गए हैं। इसमें फ्रंट में दो कैमरा आने की बात कही गई है। जिसमें 32 मेगापिक्सल का मेन सेल्फी कैमरा और 32 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस दिया जा सकता है। फोन में 6.55 इंच का OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन और 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। 

रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony IMX800 सेंसर हो सकता है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन में 4,500mAh की बैटरी मिल सकती है जिसके साथ में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने की बात सामने आई है। हाल ही में इस फोन को चीन की सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर भी स्पॉट किया गया था। इससे पता चलता है कि यह चीन की स्मार्टफोन मार्केट में जल्द ही लॉन्च होने वाला है। 

इसके अलावा, शाओमी सिवी 3 में 12 जीबी तक रैम देखने को मिल सकती है। इसमें 512GB तक स्टोरेज हो सकती है। हालिया लीक यही इशारा करता है कि इस फोन को खासतौर पर सेल्फी लवर्स के लिए पेश किया जा सकता है। क्योंकि इसमें फ्रंट में 32 मेगापिक्सल के दो कैमरा दिए जा रहे हैं जिसमें एक अल्ट्रावाइड लेंस है। अब देखना होगा कि लॉन्च के समय फोन के अंदर कौन से एग्रेसिव स्पेसिफिकेशन देखने को मिलते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »