Xiaomi Civi 3 के स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, 32MP कैमरा, AMOLED डिस्प्ले से होगा लैस!

Xiaomi Civi 3 में MediaTek SoC मिल सकता है। जबकि अब तक के सभी Civi फोन में Snapdragon 7 सीरीज चिपसेट दिया गया था।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 फरवरी 2023 17:25 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Civi 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है।
  • Xiaomi Civi 3 में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली फुल HD+ डिस्प्ले होगी।
  • Xiaomi Civi 3 में MediaTek SoC प्रोसेसर मिल सकता है।

Xiaomi CIVI 2 में 6.55 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

चीनी स्मार्टफोन दिग्गज Xiaomi ने बीते साल Xiaomi Civi 2 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। फोन की अच्छी बिक्री और ग्राहकों के रिस्पॉन्स के बाद अब कंपनी इसके अपग्रेड वर्जन पर कथित तौर पर काम कर रही है। हाल ही में आई एक नई लीक से Civi 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस का पता चला है। यहां हम आपको Xiaomi के कथित आगामी स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Xiaomi Civi 3 की अनुमानित कीमत


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो लॉन्च के वक्त Civi 2 की कीमत 2,399 युआन (लगभग 28,773 रुपये) थी। ऐसे में यह संभावना है कि Civi 3  भी समान कीमत के साथ आ सकता है।
 

Xiaomi Civi 3 के अनुमानित फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Xiaomi Civi 3 में टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, फुल HD+ डिस्प्ले होगी जो 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करती है। ऐसी संभावना है कि यह एक कर्व्ड ऐजेस के साथ AMOLED स्क्रीन होगी। इस डिस्प्ले में फ्रंट कैमरों के लिए एक पिल शेप कटआउट मिल सकता है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस फोन के रियर में Sony IMX800 का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। लीक में बताया गया है कि Civi 3 के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें ड्यूल फ्रंट-फायरिंग LED फ्लैश यूनिट भी है। ऐसी उम्मीद है कि Civi 3 के फ्रंट में ड्यूल LED भी हो सकते हैं।

प्रोसेसर की बात की जाए तो Xiaomi Civi 3 में MediaTek SoC मिल सकता है। जबकि अब तक के सभी Civi फोन में Snapdragon 7 सीरीज चिपसेट दिया गया था। बीते महीने टिप्सटर ने दावा किया था कि Civi 3 में Dimensity 8200 SoC मिलेगा। अन्य स्पेसिफिकेशंस के बारे में लॉन्च के वक्त ही पता चलेगा।

Xiaomi CIVI 2 के स्पेसिफिकेशंस

Xiaomi CIVI 2 में 6.55 इंच की OLED हाइपरबोलिक डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120 Hz तक है। प्रोसेसर के लिए यह फोन एक Snapdragon 7 Gen 1 पर काम करता है। इस फोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W रैपिड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Xiaomi के इस फोन में f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 20 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 32 मेगापिक्सल का दूसरा सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  6. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.