Xiaomi Civi 2 स्‍मार्टफोन के स्‍पेसिफ‍िकेशंस लीक! मिल सकता है स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 प्रोसेसर

बताया जाता है कि यह 120Hz रिफ्रेश रेट, डॉल्बी विजन टेक्नोलॉजी और नैरो बेजल्स वाले माइक्रो-कर्व्ड फ्लेक्सिबल OLED डिस्प्ले को सपोर्ट करेगा।

विज्ञापन
सिद्धांत चंद्रा, अपडेटेड: 31 मई 2022 17:15 IST
ख़ास बातें
  • टिपस्टर- डिजिटल चैट स्टेशन ने यह जानकारी दी है
  • कैमरा कॉन्फि‍गरेशन को लेकर अभी जानकारी नहीं है
  • लेकिन फ्रंट और रियर दोनों कैमरों में अपग्रेड देखने को मिल सकता है

बताया गया है कि Xiaomi कथित तौर पर इस हैंडसेट की चीन में टेस्टिंग कर रही है।

शाओमी (Xiaomi) ने अप्रैल महीने में Xiaomi Civi 1S को चीन में लॉन्‍च किया था, जो पिछले साल आए Xiaomi Civi का अपग्रेडेड मॉडल है। अब एक जानेमाने टिपस्टर ने एक अनस्‍पेसिफाइड Xiaomi हैंडसेट के स्‍पेसफ‍िकेशंस को शेयर किया है। इसके Xiaomi Civi 2 होने की उम्मीद जताई जा रही है। बताया जाता है कि यह स्‍मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 प्रोसेसर से लैस होगा। क्‍योंकि Xiaomi Civi की घोषणा पिछले साल सितंबर में की गई थी, इसलिए चीनी टेक दिग्गज इसके सक्‍सेसर का ऐलान इस साल के आखिर में कर सकती है। हालांकि Xiaomi Civi की तरह Xiaomi Civi 2 के ग्‍लोबल लेवल पर लॉन्च होने की उम्मीद नहीं है।
 

Xiaomi Civi 2 के इन स्‍पेसिफ‍िकेशंस की है अफवाह 

टिपस्टर- डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, Xiaomi Civi 2 में स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 चिपसेट हो सकता है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट, डॉल्बी विजन टेक्नोलॉजी और नैरो बेजल्स वाले माइक्रो-कर्व्ड फ्लेक्सिबल OLED डिस्प्ले को सपोर्ट करेगा। कैमरा कॉन्फि‍गरेशन को लेकर अभी जानकारी नहीं है। हालांकि टिपस्टर का सुझाव है कि फ्रंट और रियर दोनों कैमरों में अपग्रेड देखने को मिलेगा। यह स्‍मार्टफोन 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। बताया गया है कि Xiaomi कथित तौर पर इस हैंडसेट की चीन में टेस्टिंग कर रही है।

बात करें अप्रैल में चीन में लॉन्‍च किए गए Xiaomi Civi 1S की, तो इसमें 6.55 इंच का माइक्रो कर्व्ड फुल-एचडी+ OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 950 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 778G+ प्रोसेसर से लैस है, जिसे 12GB तक रैम और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन में 64 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसकी 4,500mAh की बैटरी 55W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन Android 12 पर चलता है, जिस पर MIUI 13 की लेयर है। इसका डुअल स्टीरियो स्पीकर सेटअप डॉल्बी एटमॉस तकनीक के साथ आता है। इसके 8GB रैम और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत लॉन्‍च के समय 2,299 युआन (लगभग 27,000 रुपये) थी। 

Xiaomi Civi 2 को लेकर अभी तक कंपनी की ओर से कोई ऑफ‍िशियल जानकारी नहीं दी गई है। हम उम्‍मीद करते हैं कि आने वाले दिनों में इस स्‍मार्टफोन से जुड़ी जरूरी जानकारी सामने आएगी। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्लस

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4,500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1,080x2,400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.