50MP कैमरा, Snapdragon 7 Gen 1 SoC के साथ Xiaomi Civi 2 27 सितंबर को होगा लॉन्च!

भारत को छोड़ चीन के अलावा इस फोन को दूसरे मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा। अन्य मार्केट्स में फोन Xiaomi 12 Lite 5G NE या Xiaomi 13 Lite के नाम से लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
ध्रुव राघव, अपडेटेड: 21 सितंबर 2022 18:00 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 120Hz माइक्रो कर्व्ड डिस्प्ले होने की बात कही गई है।
  • यह Dolby Vision सपोर्ट के साथ आ सकता है और बेजल्स काफी पतले होंगे।
  • इसमें 67W फास्ट चार्जिंग भी बताई गई है।

Xiaomi Civi 2 आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 12 के साथ आएगा।

Xiaomi Civi 2 स्मार्टफोन चीन में 27 सितंबर को लॉन्च होने जा रहा है। चीन के समयानुसार फोन दोपहर 2 बजे लॉन्च होगा। भारतीय समयानुसार फोन का लॉन्च टाइम 11.30 बजे है। शाओमी ने फोन का एक पोस्टर भी शेयर किया है जिसमें इसका रियर डिजाइन देखा जा सकता है। Xiaomi Civi 2 में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा जिसके साथ LED फ्लैश भी होगा। रियर पैनल में पैटर्न डिजाइन दिया गया है। फोन को लेकर आई हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि यह आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 12 के साथ आएगा और टॉप पर MIUI 13 स्किन होगी। कथित तौर पर फोन भारत में लॉन्च नहीं होगा। 

चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर कंपनी ने अधिकारिक रूप से Xiaomi Civi 2 की लॉन्च डेट की घोषणा की है। जिसके अनुसार, फोन 27 सितंबर को चीन के लोकल टाइम के मुताबिक दोपहर 2 बजे लॉन्च होगा। फोन का मार्केटिंग पोस्टर भी शेयर किया गया है। इससे पता चलता है कि इसके रियर में वेव पैटर्न वाला डिजाइन दिया गया है। 

एक हालिया रिपोर्ट में फोन के बारे में कुछ और जानकारी भी सामने आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि Xiaomi Civi 2 आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 12 के साथ आएगा। इसमें MIUI 13 का स्टेबल वर्जन होगा। इसका मतलब है कि फोन आउट ऑफ द बॉक्स लेटेस्ट यूजर इंटरफेस के साथ आने वाला है। फोन के बारे में यह भी कहा गया है कि शाओमी इसे भारत में लॉन्च नहीं करेगी। 

हालांकि, भारत को छोड़ चीन के अलावा इस फोन को दूसरे मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा। अन्य मार्केट्स में फोन Xiaomi 12 Lite 5G NE या Xiaomi 13 Lite के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomi Civi 2 में कथित तौर पर 6.55 इंच का एमोलेड डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें फुलएचडी रेजॉल्यूशन होगा। रियर कैमरा में स्पेशल Vlog मोड देखने को मिल सकता है। 

एक और रिपोर्ट में इसके प्रोसेसर के बारे में भी बताया गया है। फोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 SoC से लैस होगा, ऐसा कहा गया है। इसमें 120Hz माइक्रो कर्व्ड डिस्प्ले होने की बात कही गई है। यह Dolby Vision सपोर्ट के साथ आ सकता है और बेजल्स काफी पतले होंगे। फोन 2209129SC मॉडल नम्बर के साथ China 3C सर्टिफिकेशन साइट पर भी स्पॉट किया जा चुका है। इसके चार्जिंग एडेप्टर को MDY-12-EF मॉडल नम्बर के साथ स्पॉट किया गया है और इसमें 67W फास्ट चार्जिंग भी बताई गई है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Smart 20 होने जा रहा लॉन्च, 5200mAh बैटरी, Helio G81 दमदार चिप, Rs 11,999 से होगा शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones This Week: Infinix Smart 20, Realme P4R 5G, Tecno Pova 8 जैसे धांसू फोन होंगे इस हफ्ते लॉन्च!
  2. Xiaomi Pad 8 हो गया महंगा! इतने रुपये बढ़ गई 9200mAh बैटरी वाले टैबलेट की कीमत
  3. 55W पावर वाला 20,000mAh का पावर बैंक Cuktech ने किया लॉन्च, LCD डिस्प्ले भी, जानें कीमत
  4. 3.1 किमी प्रति सेकेंड स्पीड से पृथ्वी की ओर आ रहा 35 फीट का एस्टरॉयड!
  5. CBSE 12th Re-Evaluation 2026: वैरिफिकेशन, री-इवैल्युएशन की लास्ट डेट आज, ऐसे करें अप्लाई
  6. Infinix Smart 20 होने जा रहा लॉन्च, 5200mAh बैटरी, Helio G81 दमदार चिप, Rs 11,999 से होगा शुरू
  7. 14 हजार से सस्ता मिल रहा Realme X3 SuperZoom, 64MP 4 कैमरा से लैस, धांसू डील
  8. ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज पर अमेरिका ने लगाया बैन
  9. Tata Motors के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर 2.75 लाख रुपये तक के डिस्काउंट का ऑफर
  10. Jio, Airtel की छुट्टी! Vi लाई 365 दिनों तक 2GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Free JioHotstar, Amazon Prime वाला धांसू प्लान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.