• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • शाओमी का बजट स्‍मार्टफोन Redmi 10 Prime+ 5G जल्‍द हो सकता है लॉन्‍च, मिलेगा डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर!

शाओमी का बजट स्‍मार्टफोन Redmi 10 Prime+ 5G जल्‍द हो सकता है लॉन्‍च, मिलेगा डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर!

दावों के मुताबिक यह इस साल की शुरुआत में चीन में लॉन्‍च किए गए 11E 5G स्‍मार्टफोन का रीब्रैंड वर्जन हो सकता है।

शाओमी का बजट स्‍मार्टफोन Redmi 10 Prime+ 5G जल्‍द हो सकता है लॉन्‍च, मिलेगा डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर!

गीकबेंच पर लिस्‍ट होना यह संकेत देता है कि फोन जल्‍द मार्केट में लॉन्‍च किया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • फोन को जल्‍द मार्केट में लॉन्‍च किया जा सकता है
  • फोन में 4GB रैम और मिनिमम 128जीबी स्‍टोरेज दिया जा सकता है
  • एंड्रॉयड 12 OS पर चल सकता है यह स्‍मार्टफोन
विज्ञापन
चीनी टेक दिग्‍गज शाओमी (Xiaomi) मार्केट में एक और बजट डिवाइस के साथ दस्‍तक देने की तैयारी में है। जानकारों की मानें तो कंपनी रेडमी ब्रैंड के तहत एक नए स्‍मार्टफोन Redmi 10 Prime+ 5G को लॉन्‍च कर सकती है। एक पॉपुलर बेंचमार्किंग वेबसाइट पर इसे स्‍पॉट किए जाने के बाद लॉन्‍च को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ रिपोर्टों में यह भी दावा कि अपकमिंग रेडमी स्‍मार्टफोन शाओमी की नोट 11 सीरीज के मॉडल का रीब्रैंड वर्जन हो सकता है। 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अपकमिंग रेडमी स्‍मार्टफोन को गीकबेंच पर स्‍पॉट किया गया है। दावों के मुताबिक यह इस साल की शुरुआत में चीन में लॉन्‍च किए गए 11E 5G स्‍मार्टफोन का रीब्रैंड वर्जन हो सकता है। बेंचमार्क लिस्टिंग से पता चलता है कि इस स्‍मार्टफोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 198 पॉइंट और मल्टी कोर टेस्ट में 1179 पॉइंट जुटाए हैं। 

गीकबेंच पर लिस्‍ट होना यह संकेत देता है कि फोन जल्‍द मार्केट में लॉन्‍च किया जा सकता है। हालांकि इसके बारे में कंपनी ने अभी कोई हिंट नहीं दी है। बहरहाल Note 11E 5G मॉडल के हवाले से समझें तो रेडमी ब्रैंड के इस अपकमिंग स्‍मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.58 इंच FHD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। Note 11E 5G में डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट सेंसर शामिल है। ऐसे में अपकमिंग डिवाइस भी इसी तरह के कैमरा स्‍पेक्‍स के साथ पेश की जा सकती है। उम्‍मीद यह भी है कि फोन में 5000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 18 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 

बता दें कि इस फोन को मॉडल नंबर 22041219I के साथ गीकबेंच पर लिस्ट किया गया था। यह डिवाइस मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है। इसे माली G57 GPU का सपोर्ट दिया गया है। पता चलता है कि फोन में 4GB रैम दी जाएगी। हालांकि मार्केट के हिसाब से यह स्‍मार्टफोन कई रैम और स्‍टोरेज ऑप्‍शंस में लॉन्‍च किया जा सकता है। फोन में 64 जीबी से लेकर 128 जीबी तक इंटरनल स्‍टोरेज दिया जा सकता है। कहा जाता है कि Redmi 10 Prime+ 5G लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 12 पर चलेगा, हालांकि इसमें कंपनी के यूजर इंटरफेस की लेयर होगी। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »