Redmi Note 8 Pro का एक और अवतार, जानें खासियत

Redmi Note 8 Pro के ट्वाइलाइट ऑरेंज वेरिएंट को चीनी मार्केट में उतारा गया है।

Redmi Note 8 Pro का एक और अवतार, जानें खासियत

Redmi Note 8 Pro का नया ट्वाइलाइट ऑरेंज कलर वेरिएंट

ख़ास बातें
  • Redmi Note 8 Pro का सिर्फ दो वेरिएंट इस रंग में उपलब्ध
  • Redmi Note 8 Pro का ट्वाइलाइट ऑरेंज वेरिएंट अभी चीन में लॉन्च
  • रेडमी नोट 8 प्रो की कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है
विज्ञापन
Xiaomi के Redmi Note 8 Pro को हाल ही में डीप सी ब्लू रंग में लाया गया था। बाद में यही वेरिएंट भारतीय मार्केट में इलेक्ट्रिक ब्लू रंग में लाया गया। अब शाओमी ने अपने लोकप्रिय रेडमी नोट 8 प्रो का नया कलर वेरिएंट चीनी मार्केट में लॉन्च किया है। यह ट्वाइलाइट ऑरेंज वेरिएंट है। रेडमी नोट 8 प्रो का ट्वाइलाइट ऑरेंज कलर वेरिएंट ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आता है। इसमें ऊपर की तरफ कैरॉट पिंक शेड है और नीचे की तरफ आते ही यह लाइट ऑरेंज रंग में बदल जाता है।

Redmi Note 8 Pro के ट्वाइलाइट ऑरेंज को चीन में शाओमी की ई-शॉप पर लिस्ट कर दिया गया है। हालांकि, फोन के सिर्फ 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट ट्वाइलाइट ऑरेंज रंग में उपलब्ध हैं। रेडमी नोट 8 प्रो के ट्वाइलाइट ऑरेंज वेरिएंट की बिक्री चीनी मार्केट में इस हफ्ते ही शुरू हो जाएगी। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि रेडमी नोट 8 प्रो वेरिएंट को भारत लाया जाएगा या नहीं। रेडमी नोट 8 प्रो हैंडसेट इलेक्ट्रिक ब्लू, गामा ग्रीन, हेलो व्हाइट और शैडो ब्लैक रंग में मिलता है। Xiaomi के इस फोन की कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है।
 

Redmi Note 8 Pro specifications

डुअल-सिम रेडमी नोट 8 प्रो भी एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। वाटरड्रॉप नॉच वाले इस फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। उम्मीद के मुताबिक, मीडियाटेक के नए गेमिंग प्रोसेसर हीलियो जी90टी का इस्तेमाल हुआ है।
 
redmi

साथ में 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं। रेडमी नोट 8 प्रो यूज़र्स के गेमिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने लिक्विड कूलिंग तकनीक को इस फोन का हिस्सा बनाया है। यह गेम टर्बो 2.0 मोड जैसे गेमिंग फीचर के साथ आता है। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक है। रेडमी नोट 8 प्रो की बैटरी 4,500 एमएएच की है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और आईआर ब्लास्टर इसका हिस्सा हैं। शाओमी का यह स्मार्टफोन आईपी52 सर्टिफाइड है।

रेडमी नोट 8 प्रो में भी चार रियर कैमरे हैं। यह कंपनी का पहला 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन है। इस सेंसर के साथ कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर दिए हैं। फोन में फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great performance
  • Versatile cameras
  • Premium build quality
  • HDR display
  • कमियां
  • Gets warm under load
  • Sub-par low-light video performance
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी90टी
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »