Redmi K30 Pro Zoom Edition का 12 जीबी रैम वेरिेएंट लॉन्च, जानें और खासियतें

Redmi K30 Pro Zoom Edition के इस वेरिएंट को CNY 4,499 (करीब 48,200 रुपये) में बेचा जाएगा।

विज्ञापन
अपडेटेड: 7 अप्रैल 2020 16:10 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K30 Pro Zoom Edition में है पॉप-अप सेल्फी कैमरा
  • Redmi K30 Pro Zoom Edition की अहम खासियत कैमरे हैं
  • Redmi K30 Pro Zoom Edition के इस वेरिएंट में 512 जीबी स्टोरेज दी गई है
Redmi K30 Pro Zoom Edition को चीन में बीते महीने Redmi K30 Pro के साथ लॉन्च किया गया था। दोनों ही फोन का सबसे प्रीमियम वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला है। अब Xiaomi ने स्थानीय मार्केट में ज़ूम एडिशन का 12 जीबी + 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पेश किया है। इस वेरिएंट की प्री-सेल भी शुरू हो गई है। इसमें कोई दोमत नहीं है कि नए वेरिएंट की कीमत 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट से थोड़ी ज्यादा है। नए वेरिएंट को लाए जाने की जानकारी Redmi के आधिकारिक Weibo अकाउंट से दी गई।
 

Redmi K30 Pro Zoom Edition 12GB RAM variant price

कंपनी ने वीबो पर पोस्टर साझा किया है जिसमें रेडमी के30 प्रो के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ रेडमी के30 प्रो ज़ूम एडिशन के 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का ज़िक्र है। रेडमी के30 प्रो के इस वेरिएंट की कीमत CNY 3,699 (करीब 40,000 रुपये) है। वहीं, Redmi K30 Pro Zoom Edition के इस वेरिएंट को CNY 4,499 (करीब 48,200 रुपये) में बेचा जाएगा।
 

Redmi K30 Pro specifications

डुअल-सिम (नैनो) रेडमी के30 प्रो ज़ूम एडिशन एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) एचडीआर+ एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक LPDDR5 RAM दिया गया है।

Redmi K30 Pro Zoom Edition के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ और 3 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा है। लेकिन इसमें मैक्रो कैमरे की जगह 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। यह 3X ऑप्टिकल ज़ूम और 30X  डिजिटल ज़ूम के साथ आएगा। सेल्फी की जिम्मेदारी 20 मेगापिक्सल के पॉप-अप कैमरे पर है।
Advertisement

शाओमी ने इस फोन में 512 जीबी तक UFS 3.1 स्टोरेज दी है। किसी भी वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं है। Redmi K30 Pro Zoom Edition हैंडसेट 4,700 एमएएच बैटरी के साथ आता है और यह 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई 6, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन शामिल हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi, Redmi K30 Pro, Redmi K30 Pro Zoom Edition
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  2. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  3. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  4. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  5. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  7. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  8. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  9. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  10. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.