Xiaomi सहित ये 9 कंपनियां अमेरिका में बैन, चीनी सेना से सांठगांठ का आरोप!

डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) प्रशासन ने अपने कार्यकाल के आखिरी दिन बड़ा फैसला लेते हुए शाओमी (Xiamoi) समेत चीन की 9 कंपनियों को अमेरिकी रक्षा विभाग ने बैन कर दिया है।

विज्ञापन
अंकित शर्मा, अपडेटेड: 15 जनवरी 2021 11:00 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी है।
  • तेल प्रॉडक्शन कंपनी Cnooc को भी बैन किया गया है
  • चीन की प्लेन बनाने वाली कंपनी Comac को भी बैन किया गया है

शाओमी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी है।

Xiaomi (शाओमी) को लेकर अमेरिका (US) से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) प्रशासन ने अपने कार्यकाल के आखिरी दिन बड़ा फैसला लेते हुए शाओमी (Xiamoi) समेत चीन की 9 कंपनियों को अमेरिकी रक्षा विभाग ने बैन कर दिया है। आपको बता दें शाओमी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी है। अमेरिका ने जिन कंपनियों पर बैन लगाया है उन पर चीनी सेना के साथ साठगांठ का आरोप लगाया गया है। शाओमी के अलावा बैन की गई कंपनियों में तेल प्रॉडक्शन कंपनी Cnooc का भी नाम शामिल हैं।            

शाओमी के अलावा बैन होने वाली कंपनियों में चीन की प्लेन बनाने वाली कंपनी Comac का नाम भी शामिल है। इस कंपनी की सीधी टक्कर अमेरिका की प्लेन कंपनी एयरबस और बोइंग से है।  
Advertisement

Reuter की रिपोर्ट के मुताबिक इस फैसले के बाद अमेरिकी इनवेस्टर्स को इन कंपनियों में अपने निवेश से बाहर निकलना होगा। इन्हें 11 नवंबर 2021 तक ऐसा करना होगा। इससे पहले अमेरिका चाइनीज कंपनी हुवावे (Huawei) के साथ भी ऐसा कर चुका है। इसके पीछे अमेरिका ने वजह बताई है कि इन कंपनियों के राष्ट की सिक्योरिटी को खतरा है, जिसके चलते इन कंपनियों पर बैन का फैसला लिया गया है।    

Xiaomi Corp. का शेयर ट्रंप प्रशासन के इस फैसले के बाद 11 पर्सेंट तक गिर गया। शाओमी की सीधी टक्कर अमेरिका की एप्पल ( Apple Inc) से है। शाओमी को 10 साल पहले Lei Jun ने खड़ा किया था। इस कंपनी में शुरुआत में अमेरिका की चिपमेकर कंपनी क्वॉलकॉम ने भी निवेश किया था। शाओमी ने धीरे-धीरे चीन से बाहर यूरोप और इंडिया में अपने बिजनेस का एक्सपेंशन किया और इसका उसे खूब फायदा भी मिला। इंटरनेशनल डाटा कॉरपोरेशन के मुताबिक शाओमी ने तीसरी तिमाही में ग्लोबल स्मार्टफोन सेल्स में एप्पल को पीछे छोड़ दिया था।    
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, xiaomi ban, US, Donald Trump

अंकित शर्मा Gadgets 360 में डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  2. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  3. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  7. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  2. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  3. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  4. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  5. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  6. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  7. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  8. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  9. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  10. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.