Xiaomi 18 Pro में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के 2 कैमरा 

Xiaomi 18 Pro में 7,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन में नया प्राइवेसी फीचर भी मिल सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 जुलाई 2026 22:39 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है
  • Xiaomi 18 Pro में 7,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है
  • इस स्मार्टफोन में अपग्रेडेड डुअल स्पीकर सेटअप दिया जा सकता है

पिछले वर्ष Xiaomi 17 Pro को पेश किया गया था

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Xiaomi ने पिछले वर्ष Xiaomi 17 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज के Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max के रियर में सेकेंडरी डिस्प्ले दिया गया है। Xiaomi 18 Pro को भी अगले कुछ महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने Xiaomi 18 Pro के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस को लीक किया है। इस स्मार्टफोन में Qualcomm की आगामी Snapdragon 8 Gen 6 सीरीज का चिपसेट हो सकता है। Xiaomi 18 Pro में फ्लैट डिस्प्ले थिन बेजेल्स के साथ दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। 

Xiaomi 18 Pro में 7,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन में अपग्रेडेड डुअल स्पीकर सेटअप दिया जा सकता है। हाल ही में एक लीक में कहा गया था कि Xiaomi 18 Pro में 2K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन में नया प्राइवेसी फीचर भी मिल सकता है। यह फीचर Samsung Galaxy S26 Ultra में दिया गया है। हालांकि, Xiaomi ने आगामी स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। 

पिछले वर्ष सितंबर में चीन में पेश किए गए Xiaomi 17 Pro में 6.3-इंच का डिस्प्ले 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन की विशेषता इसमें बैक पैनल पर M10 सेकेंडरी डिस्प्ले है। इसके डिस्प्ले के लिए Xiaomi Dragon Crystal Glass प्रोटेक्शन दिया गया है।  Xiaomi 17 Pro में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया गया है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी Light Hunter 950L कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Xiaomi 17 Pro की 7,500 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  3. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  4. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  6. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  7. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  8. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  9. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  10. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.