Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग

Xiaomi 18 Pro Max को सिंगल-कोर टेस्ट में 3,381 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 10,920 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 सितंबर 2026 17:19 IST
ख़ास बातें
  • आगामी सीरीज में Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max शामिल हो सकते हैं
  • Xiaomi 18 Pro Max में Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन के रियर मेें सेकेंडरी डिस्प्ले दिया जाएगा

इस स्मार्टफोन में रियर पर सेकेंडरी डिस्प्ले होगा

Photo Credit: Xiaomi

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi की Xiaomi 18 Pro सीरीज को इस महीने चीन में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर Xiaomi के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - M610BB के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Xiaomi 18 Pro Max हो सकता है। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 3,381 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 10,920 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। Xiaomi 18 Pro Max में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro हो सकता है। इस चिपसेट को जल्द ही Snapdragon समिट में पेश किया जा सकता है। 

इस स्मार्टफोन में Android 17 पर बेस्ड शाओमी का HyperOS 4 है। हाल ही में शाओमी ने बताया था कि Xiaomi 18 Pro सीरीज को इस महीने चीन में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इस सीरीज के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी गई है। शाओमी ने बताया है कि इस सीरीज में स्मार्टफोन्स के रियर डिस्प्ले पर Versatile Back Screen कहा जाने वाला फीचर मिलेगा। इससे यूजर्स सेकेंडरी डिस्प्ले पर स्मॉल ऐप्स को सीधे चला सकेंगे। शाओमी ने इन ऐप्स के उदाहरण भी दिए हैं। इनमें वॉटर-ड्रिंकिंग रिमाइंडर जैसे ऐप्स शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स की सेकेंडरी स्क्रीन का इस्तेमाल इंग्लिश वोकेबलरी के लिए भी किया जा सकेगा। 

पिछले वर्ष Xiaomi 17 Pro सीरीज के साथ MiShare बैक स्क्रीन को पेश किया गया था। Xiaomi 18 को चीन में दिसंबर में पेश किया जा सकता है। हालांकि, शाओमी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। आगामी सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। पिछले वर्ष सितंबर में Xiaomi 17 सीरीज को चीन में पेश किया गया था। हाल ही में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया था कि Xiaomi 18 को पांच कलर्स - व्हाइट, पिंक, ब्लू, रेड और ब्लैक में उपलब्ध कराया जाएगा। चीन में Xiaomi 17 को व्हाइट, ब्लू, पिंक और ब्लैक कलर्स में पेश किया गया था। भारत में यह स्मार्टफोन आइस ब्लू, वेंचर ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध है। Xiaomi 18 में 6.4 इंच 2K डिस्प्ले राउंडेड कॉर्नर्स और नैरो बेजेल्स के साथ दिया जा सकता है। 
 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  2. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  4. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  5. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  6. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  7. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  2. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  3. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  4. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  5. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  7. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  8. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  10. UPI पेमेंट 'फ्री' ही रहेगी! जानें P2P ट्रांजैक्शन का पेंच, नहीं होगा जेब पर असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.