Xiaomi 17T जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट

इस सीरीज के Xiaomi 17T Pro में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट होगा। इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी होगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 मई 2026 23:05 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 17T में 6,500 mAh सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी जाएगी
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट होगा
  • इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा होगा

इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले के लिए TUV Rheinland Low Blue Light सर्टिफिकेशन मिला है

Photo Credit: Xiaomi

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Xiaomi की नई स्मार्टफोन सीरीज को गुरुवार (28 मई) को लॉन्च किया जाएगा। भारत में इस सीरीज का बेस मॉडल अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi 17T के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस सीरीज के स्मार्टफोन्स में MediaTek Dimensity चिपसेट दिए जाएंगे। 

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर Xiaomi 17T के लिए एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट दिया जाएगा। शाओमी ने बताया है कि Xiaomi 17T में 6,500 mAh सिलिकॉन कार्बन बैटरी 67 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले के लिए TUV Rheinland Low Blue Light, Flicker Free और Circadian Friendly सर्टिफिकेशंस मिले हैं। Xiaomi 17T के डिस्प्ले के लिए होल-पंच कटआउट होगा।  Xiaomi 17T में 50 मेगापिक्सल का Light Fusion 800 प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा  दिया जा सकता है। देश में Xiaomi 17T का प्राइस 69,000 रुपये से 72,000 रुपये के बीच हो सकता है। 

इस सीरीज के Xiaomi 17T Pro में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट होगा। इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी होगी। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन सिंगल चार्ज में 9.5 घंटे तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकेगा। Xiaomi 17T Pro की प्राइसिंग, कैमरा और अन्य डिटेल्स के बारे में जानकारी नहीं मिली है। इन स्मार्टफोन्स में Leica-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी। भारत में Xiaomi 17T को 4 जून को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 4nm ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट हो सकता है। 

हाल ही में शाओमी ने दावा किया था कि भारत के मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में फरवरी से अप्रैल के दौरान उसकी बिक्री में लगभग 212 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने 35,000 रुपये से 50,000 रुपये के बीच के सेगमेंट को मिड-प्रीमियम बताया है। कंपनी ने कहा था कि वॉल्यूम से वैल्यू पर शिफ्ट होने की उसकी स्ट्रैटेजी का फायदा मिला है। पिछले वर्ष शाओमी ने मार्केट में बड़ी संख्या में स्मार्टफोन के लॉन्च के बजाय वैल्यू को प्रायरिटी देने का फैसला किया था। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  4. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  5. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  6. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  7. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  8. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  9. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  10. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.