Xiaomi 17T Pro में  मिलेगा MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, इस सप्ताह होगा लॉन्च

भारत में Xiaomi 17T को 4 जून को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 4nm ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 मई 2026 20:31 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro शामिल होंगे
  • भारत में Xiaomi 17T को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है

इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी होगी

Photo Credit: Xiaomi

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Xiaomi की नई स्मार्टफोन सीरीज को इस सप्ताह चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro शामिल होंगे। भारत में Xiaomi 17T को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज के Xiaomi 17T Pro की बैटरी सहित कुछ स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी ने जानकारी दी है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में शाओमी ने बताया है कि Xiaomi 17T Pro में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट होगा। इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी होगी। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन सिंगल चार्ज में 9.5 घंटे तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकेगा। Xiaomi 17T Pro की प्राइसिंग, कैमरा और अन्य डिटेल्स के बारे में जानकारी नहीं मिली है।  

 इस स्मार्टफोन को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में 28 मई को Xiaomi 17T के साथ लॉन्च किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स में Leica-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी। भारत में Xiaomi 17 को 4 जून को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 4nm ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट हो सकता है। Xiaomi 17T में 50 मेगापिक्सल का Light Fusion 800 प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा  दिया जा सकता है। देश में Xiaomi 17T का प्राइस 69,000 रुपये से 72,000 रुपये के बीच हो सकता है। 

हाल ही में शाओमी ने दावा किया था कि भारत के मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में फरवरी से अप्रैल के दौरान उसकी बिक्री में लगभग 212 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने 35,000 रुपये से 50,000 रुपये के बीच के सेगमेंट को मिड-प्रीमियम बताया है। शाओमी ने कहा था कि वॉल्यूम से वैल्यू पर शिफ्ट होने की उसकी स्ट्रैटेजी का फायदा मिला है। पिछले वर्ष शाओमी ने मार्केट में बड़ी संख्या में स्मार्टफोन के लॉन्च की तुलना में वैल्यू को प्रायरिटी देने का फैसला किया था। मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint के डेटा के अनुसार, इस वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी ने स्मार्टफोन्स के 10,000 रुपये से 20,000 रुपये के सेगमेंट में डबल-डिजिट में ग्रोथ हासिल की है। भारत के स्मार्टफोन मार्केट में शाओमी का 7.9 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ चौथा स्थान रहा है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  4. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  4. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  5. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  6. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  7. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  8. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  9. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  10. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.